मौत बनकर बरसी बारिश, पानी-पानी हुआ पूर्वोत्तर, बाढ़ में 32 जिंदगियां लील गईं, 13 घरों का नामोनिशान मिटा

North East Weather: पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही मची है। यहां 48 घंटों में 32 लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर घर ध्वस्त हो गए।

Gausiya Bano
Published on: 1 Jun 2025 9:40 AM IST (Updated on: 1 Jun 2025 11:08 AM IST)
Northeast Flood Weather Update
X

Northeast Flood Weather Update (Photo: Social Media)

Northeast Weather: इस साल कई राज्यों में तय समय से पहले ही मानसून आ गया, जिससे भारी तबाही देखने को मिल रही। पूर्वोत्तर भारत में ऐसा ही कुल आलम है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघायल, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में मौत बनकर बारिश बरस रही है। बाढ़ और भूस्खलन से लोगों को परेशानी हो रही है और जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है।

48 घंटों में 32 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ की तबाही से काफी नुकसान हो रहा। यहां तीन राज्यों में दो दिन में 32 मौतें भी हो चुकी हैं। असम में भूस्खलन और बाढ़ से 16 लोगों की जान चली गई, जबकि अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में भूस्खलन की वजह से एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में 2 लोगों की जान चली गई।

सिक्किम में 1500 पर्यटक फंसे, आठ लोग लापता

भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की वजह से सिक्किम में तकरीबन 1500 पर्यटकों के फंसे होने की खबर है। यहां लाचेन और लाचुंग में लोग फंसे हुए हैं। तीस्ता नदी में एक कार गिरने से एक शख्स की मौत हो गई और आठ लोग लापता हैं। यहां खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन भी रुका हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां बारिश इतनी ज्यादा हो रही, जिसके चलते भूस्खलन हो रहा है। भारी बारिश से तीस्ता नदी का जलस्तर भी बहुत बढ़ गया है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रुक गया है। स्थिति को देखते हुए गत शनिवार को किसी भी टूरिस्ट को परमिट जारी नहीं किया गया औऱ रविवार को भी परमिट जारी नहीं करने का फैसला लिया गया है।

वहीं मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। इसमें एक युवक की जान भी चली गई। इन राज्यों में सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई, और नदियां उफान पर हैं। इसकी वजह से 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। हालात को देखते हुए NDRF की टीम लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में लगी हुई है। उधर मौसम विभाग ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story