TRENDING TAGS :
झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा से राज्यपाल चिंतित, CM को किया तलब
झारखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा पर राजभवन ने चिंता जताई है। राजधानी रांची समेत कई ज़िलों में रेप, गैंगरेप और आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। लिहाज़ा, राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजभवन बुलाकर अपनी चिंता से अवगत कराया।
झारखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा पर राजभवन ने चिंता जताई है। राजधानी रांची समेत कई ज़िलों में रेप, गैंगरेप और आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। लिहाज़ा, राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजभवन बुलाकर अपनी चिंता से अवगत कराया। राज्यपाल ने कहा कि, बलात्कार और आपराधिक घटनाओं से राज्य की छवि धूमिल होती है। लिहाज़ा, इसपर विराम लगना चाहिए। राजभवन की चिंता को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि, मामलों की जांच चल रही है। जल्द ही दोषियों को सज़ा दिलाई जाएगी।
त्वरित न्याय पर ज़ोर
महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को लेकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ. रवि रंजन से दूरभाष पर बात की। इस दौरान फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को लेकर चर्चा हुई ताकि, ऐसे मामलों का त्वरित निष्पादन हो। साथ ही दोषियों को जल्द सज़ा दिलाई जा सके। राजभवन का मानना है कि, फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा। इससे राज्य में आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।
ये भी पढ़ें: LAC से हटे 10000 चीनी सैनिक, भारत के सामने ड्रैगन ने मानी हार, ये है बड़ी वजह
भाजपा का विरोध-प्रदर्शन
राजधानी रांची में युवती का सिर कटा नग्न शव बरामद होने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। पिछले कई दिनों से राजभवन के पास बीजेपी के द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी के अलावा पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने विरोध-प्रदर्शन में अपनी आवाज़ बुलंद की। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित विरोध-प्रदर्शन में राज्य सरकार से ओरमांझी मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि, हेमंत सोरेन की सरकार में महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले बढ़े हैं।
ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री सड़क हादसे में घायल: पत्नी ने तोड़ा दम, श्रीपद नाइक की ऐसी हालत
राज्यपाल से भाजपा की मांग
भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में हुई मुलाकात में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि, पिछले एक साल में 1765 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। हरदिन 5 महिलाओं को शिकार बनाया गया है। मोर्चा ने राज्यपाल से कहा कि, राज्यभर में बलात्कार के जितने भी मामले दर्ज हैं सभी का निष्पादन फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से हो। ओरमांझी घटना की सीबीआई जांच हो। साथ ही महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को लेकर पुलिस-प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएं।
रांची से शाहनवाज़
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!