TRENDING TAGS :
Holi 2024: राजनाथ सिंह जाएंगे दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में, सेना के जवानों के साथ मनाएंगे होली
Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को सियाचिन में सैन्यकर्मियों के साथ होली मनाएंगे। यह दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Social Media)
Rajnath Singh Siachen Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार (24 मार्च) को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा करेंगे। वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली (Holi 2024) मनाएंगे। आपको बता दें, रंगों का यह त्योहार 24-25 मार्च को मनाया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने पोस्ट कर बताया
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, '24 मार्च को मैं दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में रहूंगा। वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों (Armed Forces Personnel) के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए उत्सुक हूं।'
20 हजार फुट की ऊंचाई, तापमान -60 डिग्री तक
काराकोरम रेंज (Karakoram Range) में लगभग 20,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) को विश्व के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र (Militarized Zone) के रूप में जाना जाता है। यहां सैनिकों को शीतदंश और तेज हवाओं से जूझना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में ग्लेशियर पर हिमस्खलन और भूस्खलन (Avalanches and Landslides) आम बात है। यहां का तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है।
लद्दाख का हिस्सा है सियाचिन
जानकारी के लिए बता दें, पूरा सियाचिन ग्लेशियर सभी प्रमुख दर्रों के साथ 1984 से कश्मीर क्षेत्र में स्थित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के हिस्से के रूप में भारत के प्रशासन के अधीन है। वहीं, पाकिस्तान सियाचिन ग्लेशियर पर एक क्षेत्रीय दावा रखता है। वह साल्टोरो के पश्चिम क्षेत्र को नियंत्रित करता है। ग्लेशियर के पश्चिम में स्थित रिज पर 100 से अधिक भारतीय चौकियों से 1 किलोमीटर नीचे पाकिस्तानी चौकियां हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


