Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
1 करोड़ के मलानी! अमित शाह से इस माफ़िया डॉन तक का लड़ा केस
1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार केस से राम जेठमलानी बतौर वकील काफी फ़ेमस हुए थे। इस केस को यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ (वाईवी चंद्रचूड़) के साथ जेठमलानी ने लड़ा था।
नई दिल्ली: देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। 95 वर्षीय जेठमलानी काफी लंबे से बीमार थे, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। जेठमलानी अपनी फीस एक करोड़ रुपये से ज्यादा तक चार्ज की है। जेठमलानी की खास बात ये भी थी उन्होंने ऐसे मामले भी लड़े हैं, जिनके लिए कभी कोई वकील सामने नहीं आया। जेठमलानी ने कई मशहूर मामले भी लड़े हैं। आइए, 26 पॉइंट्स में इनके बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: वरिष्ठ वकील जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन
राम जेठमलानी से जुड़ी 26 बातें
- 14 सितंबर 1923 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर में राम जेठमलानी का जन्म हुआ था।
- बंटवारे के बाद वह भारत आ गए।
- उन्होंने 17 साल की उम्र में ही लॉं की डिग्री हासिल कर ली थी।
- 1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार केस से राम जेठमलानी बतौर वकील काफी फ़ेमस हुए थे। इस केस को यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ (वाईवी चंद्रचूड़) के साथ जेठमलानी ने लड़ा था।
- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या सतवंत सिंह और केहर सिंह ने की थी। तब यह मामला जब कोर्ट में आया तो कोई भी वकील इसे हाथ नहीं लगाना चाह रहा था। तब राम जेठमलानी ने सतवंत सिंह और केहर सिंह की तरफ से ये मामला लड़ा था।
- सुप्रीम कोर्ट में राजीव गांधी की हत्या के आरोपी वी. श्रीहरन (जिसे मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है) की पैरवी भी जेठमलानी ने की थी।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में भी जेठमलानी ने की केस लड़ा था।
- तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे. जयललिता का एक मामला कोर्ट में आया था। यह मामला आय से अधिक संपत्ति का था, जिसको जेठमलानी ने लड़ा था।
- 2जी स्पेक्ट्रम केस में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पुत्री और सांसद कनिमोझी फंसी थीं, जिसमें उनके ऊपर 214 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा था। यह मामला भी जेठमलानी ने लड़ा था।
- अपने करियर की शुरुआत में जेठमलानी ने शिवसेना की तरफ से सीपीआई के विधायक कृष्णा देसाई की हत्या के मामले में पैरवी की थी।
- बीएस येदुरप्पा के लिए अवैध खनन मामले में भी जेठमलानी ने कोर्ट में हजारी लगाई थी।
- साल 2011 में रामलीला मैदान में धरना दे रहे बाबा रामदेव पर सेना के प्रयोग के लिए बाबा के बचाव में कोर्ट में पेश हुए थे।
- साल 2001 में जेठमलानी ने संसद पर हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु का मामला भी लड़ा। उन्होंने अफजल को फांसी की सजा बदलने की मांग की थी। साथ ही, सरकार पर आरोप लगाया था कि गुरु को उसके मर्जी का वकील नहीं दिया गया।
- 1960 के दशक में मुंबई के मशहूर डॉन हाजी मस्तान के स्मगलिंग से जुड़े कई मुकदमों की राम जेठमलानी ने पैरवी की थी।
- जेसिका लाल मर्डर केस में जेठमलानी मनु शर्मा की तरफ से पेश हुए थे।
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए चारा घोटाले से जुड़े मामले में भी साल 2013 में उन्होंने पैरवी की थी।
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तरफ से उन्होंने हवाला डायरी कांड में पैरवी की थी।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जेठमलानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से मानहानि का मामला भी लड़ चुके हैं।
- उपहार सिनेमा अग्निकांड में आरोपी मालिकों अंसल बंधुओं की तरफ से पेश हुए थे।
- शेयर बाजार के दलाल हर्षद मेहता और केतन पारेख के बचाव में अदालत में पेश हुए थे।
- 2जी घोटाले में यूनीटेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय चंद्रा की सुप्रीम कोर्ट से जमानत कराई थी।
- 2013 में नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपी आसाराम बापू की तरफ से पेश हुए थे।
- बड़े कारोबारियों में से एक सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय सहारा के लिए भी सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी।
- दो शादियां करने वाले जेठमलानी के दो बेटे और दे बेटियां हैं।
- जेठमलानी ने 90 साल की उम्र में वकालत के पेशे को अलविदा कह दिया था।
- राम जेठमलानी के मामलों पर कई फिल्में भी बनी हैं।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!