TRENDING TAGS :
बूढ़ी महिला से मिलकर मंच पर ही रो पड़े राज्यपाल, वजह जान हो जायेंगे भावुक
पटना समेत पूरे बिहार में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान में झांकियां दिखाई गई।
पटना: पटना समेत पूरे बिहार में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान में झांकियां दिखाई गई।
गांधी मैदान में जल-जीवन-हरियाली अभियान पर बनी झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें लोगों से पेड़ लगाने की अपील की गई थी। झांकियों के माध्यम से नारी शक्ति को भी दिखाया गया। एक झांकी में महिलाएं लोकनृत्य करती हुई आगे बढ़ रहीं थी तो दूसरे में युवतियां स्कूटी चला रहीं थीं।
ये भी पढ़ें...गणतंत्र दिवस: यहां भारत माता की जय बोलने से रोका, मचा बवाल, कई गिरफ्तार
इस दौरान ऐसा भावुक क्षण भी आया जब एक शहीद की मां अपने बेटे को मरणोपरांत मिले सेना मेडल को लेने पहुंची। जैसे ही खगड़िया के रहने वाले शहीद किशोर कुमार मुन्ना की मां तुलो देवी राज्यपाल फागू चौहान के निकट पहुंचीं तो आंखों में आंसू लिए वह राज्यपाल के कदमों पर गिर पड़ीं।
इस भावुक पल के दौरान राज्यपाल भी भावुक हो गए और अपने आंसू पोछते नजर आए। इस दौरान राज्यपाल ने शहीद की मां को उठाया और उन्हें सेना मेडल के साथ राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला प्रशस्ति पत्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि का चेक सौंपा।
ये भी पढ़ें...कौन है ‘Forgotten Army’, जिसे गणतंत्र दिवस पर देश ने किया याद
कौन था शहीद जवान किशोर कुमार मुन्ना
खगड़िया निवासी आर्मी जवान किशोर कुमार मुन्ना 4 फरवरी को पुंछ बॉर्डर पर पाकिस्तानी फौज के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हेंह पुंछ स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 24 वर्षीय जवान किशोर कुमार मुन्ना आखिरकार जिन्दगी देश के नाम न्योछावर कर दी। वह पाकिस्तानियों से तो जीत गए।
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मा गांव के किसान नागेश्वर प्रसाद यादव को पुत्र किशोर कुमार मुन्ना के शहीद होने होने की खबर मिली। पूरे ब्रह्मा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया था।
शहीद के पिता नागेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि वर्ष 2013 में उनका छोटा बेटा किशोर कुमार मुन्ना की बहाली आर्मी में हुई थी। जून 2018 में शहीद किशोर कुमार मुन्ना का ट्रांसफर कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुआ था।
ये भी पढ़ें...असमः गणतंत्र दिवस की सुबह डिब्रूगढ़ और सोनारी में बम धमाके
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!