आरके श्रीवास्तव का बढ़ता कद: पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने दिया मंच, 2014 में मिले थे

वर्ष 2014 में एक अखबार में आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली के बारे में खबर छ्पा था उस खबर को पढ़कर पूर्व सांसद आरके सिन्हा की नजर बिहार के उस प्रतिभा पर पड़ा। मैथेमैटिक्स गुरु को सांसद आरके सिन्हा ने मंच दिया।

Newstrack
Published on: 31 Oct 2020 8:23 PM IST
आरके श्रीवास्तव का बढ़ता कद: पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने दिया मंच, 2014 में मिले थे
X
आरके श्रीवास्तव का बढ़ता कद: जब पूर्व सांसद आरके सिन्हा की नजर, 2014 में मिले थे

बिहार: जब आरके सिन्हा राज्यसभा सांसद बने थे, तब वर्ष 2014 में एक अखबार में आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली के बारे में खबर छ्पा था उस खबर को पढ़कर पूर्व सांसद आरके सिन्हा की नजर बिहार के उस प्रतिभा पर पड़ा। मैथेमैटिक्स गुरु को सांसद आरके सिन्हा ने मंच दिया। आज अपनी प्रतिभा से आरके श्रीवास्तव का नाम देश के टॉप 10 शिक्षकों में आ चुका है। आरके श्रीवास्तव कहते है की हमेशा विषम परिस्थितियों में पूर्व सांसद आरके सिन्हा का आशीर्वाद मुझे और मेरे परिवार को मिलता रहा है।

कौन हैं आरके श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं। सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आरके श्रीवास्तव का नाम दर्ज है।

ये भी देखें: किसानों की बल्ले-बल्ले: यूपी सरकार का फैसला, 72 घंटें के अन्दर होगा भुगतान

एक रुपये में पढ़ाते हैं आरके श्रीवास्तव

आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कर चुके हैं। इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!