TRENDING TAGS :
भाई वाह! यहां जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी रख रहे हैं रोजा
दिल्ली की जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी मुस्लिम कैदियों के साथ रमजान के दौरान सुबह से शाम तक रोजा रख रहे हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा, दिल्ली जेल के केंद्रीय कारागार में बंद 16,665 कैदियों में से 2,658 कैदी रोजा रख रहे हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली की जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी मुस्लिम कैदियों के साथ रमजान के दौरान सुबह से शाम तक रोजा रख रहे हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा, दिल्ली जेल के केंद्रीय कारागार में बंद 16,665 कैदियों में से 2,658 कैदी रोजा रख रहे हैं।
ये भी देखें : जानिए आखिर क्यों गर्मी और रमजान में दुकानों से गायब हुआ रूह अफजा
2,658 कैदियों में से 110 हिंदू हैं।
बयान के अनुसार 31 हिंदू महिला कैदी और 12 हिंदू युवा कैदी रमजान के महीने में रोजा रख रहे हैं।
जेल अधिकारियों के अनुसार ‘सहरी’ और अन्य नमाज को देखते हुए निर्धारित भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये ‘लंगर’ के समय में बदलाव किया गया है।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘कैदियों की कैंटीन में रूह आफजा, खजूर और ताजे फलों का पर्याप्त भंडार है, जिसे कैदी खरीद सकते हैं। सभी केंद्रीय जेलों में ‘रोजा इफ्तार’ के भी इंतजाम किये गये हैं।’’
ये भी देखें : गांधी परिवार ने INS विराट को निजी टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया : मोदी
उन्होंने बताया कि धार्मिक और परमार्थ संगठनों को जेल के अंदर कैदियों के साथ नमाज और ‘रोजा इफ्तार’ के आयोजन की अनुमति है। इसमें आम सुरक्षा एहतियात बरते जायेंगे।
दिल्ली की जेलों में तीन जेल तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!