TRENDING TAGS :
बीजेपी की फायरब्रांड नेता ने कहा- खत्म होनी चाहिए नेहरू खानदान की नागरिकता
अपने विवादों से घिरी रहने वाली भाजपा की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। खबर है कि देहरादून पहुंचीं साध्वी प्राची ने सीएए को लेकर देशभर में हो रहे विवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
देहरादून: अपने विवादों से घिरी रहने वाली भाजपा की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। खबर है कि देहरादून पहुंचीं साध्वी प्राची ने सीएए को लेकर देशभर में हो रहे विवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
दरअसल, CAA पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट से देशवासियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसलिए वो इस एक्ट से बिल्कुल भी न डरें।
देश को मानते हैं अपना घर, तो डरने की जरूरत नहीं...
विरोध कर रहे लोग कह रहे कि हमसे देश में रहने के लिए प्रमाण मांगा जाएगा। अगर वे देश को अपना घर मानते हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन जो लोग यहां के नहीं है उन्हें इससे डरने की जरूरत है। जो घुसपैठिए हैं उन्हें खुद ही यहां से चले जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- कांपा पाकिस्तान! अभी-अभी भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकियों में हायतौबा
देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था...
उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। आज नेहरू की वजह से यह समस्याएं हो रही हैं। वो तो अफगानी मुल्क के थे। उनका परिवार ही है जो बाहर से आया है। उनके खानदान की नागरिकता खत्म होनी चाहिए। इस मामले पर सदन में भी बहस होनी चाहिए। ऐसा हो जाए तो देश में अगले ही दिन शांति हो जाएगी।
हिंदू जागरण मंच, महिला संवर्धन सम्मेलन...
साध्वी प्राची यहां हिंदू जागरण मंच ने महानगर वीरांगना वाहिनी की ओर से महिला संवर्धन सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का खुलकर समर्थन किया।
यह भी पढ़ें. तो इमरान देंगे इस्तीफा! मौलाना का प्लान-B हुआ तैयार, पाक PM की टेंशन टाइट
मीडिया से अनुरोध है कि देश का माहौल न बिगडने दें...
कहा कि मेरा मीडिया से अनुरोध है कि देश का माहौल न बिगडने दें। जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनसे ये सवाल पूछा जाए कि जब वे यहां रह रहे हैं, तो यहां का ही माहौल क्यों बिगाड़ रहे हैं। हिंदुस्तान में चैन और अमन है, लेकिन कुछ जिहादी लोग यहां शांति नहीं रहने देना चाहते हैं।
दुष्कर्म के आरोपितों के एनकाउंटर पर देश में हंगामा, तो हिंसा पर चुप्पी क्यों...
साध्वी प्राची ने विरोध प्रदर्शन और आगजनी की घटनाओं पर कहा, हैदराबाद पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपितों के एनकाउंटर पर देश में हंगामा हो गया था, लेकिन आज जब पूरा देश जल रहा है तो चुप्पी क्यों साधी जा रही है।
जो लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं उन्हें कोई विवादित नहीं कह रहा है। कहा कि दुष्कर्मी के लिए वकील नहीं होना चाहिए। जांच नहीं होनी चाहिए। उसी समय त्वरित न्याय होना चाहिए। हैदराबाद में ऐसा हुआ तो लोग उन्हें बचाने के लिए खड़े हो गए।
यह भी पढ़ें. पाकिस्तान डरा! अब भारत करेगा बुरा हाल, वायुसेना का बहुत बड़ा है प्लान
हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं...
महिलाओं से उन्होंने कहा कि हमें सिखाया जाता है कि हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं। पर अब इसमें बदलाव करने का समय आ गया है। इसमें होना यह चाहिए कि हम भारत की नारी हैं और चिंगारी हैं। साध्वी प्राची ने देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर कहा कि बेटियां अपने पर्स में लिपस्टिक की जगह चाकू लेकर चलें तो कोई भी उन्हें बुरी नजर से नहीं देखेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!