TRENDING TAGS :
School Holiday November 2022: जानिये नवंबर महीने में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट
School Holiday in November 2022: नवंबर महीने शुरू होने वाले ऐसे में स्कूली बच्चे जानना चाह रहे हैं कि कितने दिनों को उन्हे छु्ट्टियां मिलने वाली है।
School Holiday in November (Pic: Social Media)
School Holiday in November 2022: दीपावली का पर्व समाप्त हो चुका है। देश में छठ पर्व धूमधाम के साथ में मनाया जा रहा है। स्कूली बच्चों की छुट्टियां अभी चल रही है। आज रविवार (30 अक्टूबर 2022) है। कल सोमवार को 31 अक्टूबर को यह महीना समाप्त हो रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों की छुट्टियां भी समाप्त हो रही हैं। ऐसे में छुट्टियां मना रहे बच्चों के दिमाग में चल रहा है कि अक्टूबर महीने में तो खूब छुट्टियां मिली है, अगले महीने नवंबर में कितने दिन छुट्टियां मिलने वाली है। इस रिपोर्ट में यह भी बतायेंगे कि नवंबर महीने में कौन-कौन से त्यौहार पड़ रहे हैं। नवंबर महीने में कुल 8 छुट्टियां स्कूली बच्चों को मिलने वाली हैं।
जानिये किस राज्य मे किस दिन रहेगी छुट्टी
नवंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टियों से होने वाली है। एक नवंबर को पुडुचेरी मुक्ति दिवस, हरियाणा दिवस, कन्नड़ राज्योत्सव, केरल पीरवी है इसलिये इन राज्यो के स्कूल एक नवंबर को बंद रहेंगे। जबकि अन्य राज्यों के स्कूल खुले रहेंगे। 6 नवंबर को रविवार का साप्ताहिक छुट्टी रहने वाली है। 9 नवंबर को गुरुनानक जयंती है इसलिये देश भर के स्कूल बंद रहेंगे। 13 नवंबर को महीने की दूसरा रविवार है, इसलिये इस दिन भी स्कूली बच्चों को छुट्टी मिलने वाली है। जिसके बाद में फिर 20 नवंबर को तीसरे रविवार की छुट्टी रहेगी। उसके बाद में 23 और 24 नवंबर को बच्चों को एक साथ में छुट्टी मिलने वाली है। हालांकि 23 नवंबर को केवल शिलांग के बच्चों की ही छुट्टी रहेगी। 23 नवंबर को शिलांग में सेंग कुत्सनेम क्षेत्रीय त्यौहार है। 24 नवंबर को देश भर में छु्ट्टी होने वाली है। 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर का सहादत दिवस है। 27 नवंबर को महीने के चौथे रविवार की छुट्टी रहेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!