TRENDING TAGS :
Rajiv Gandhi Issue: देश के माहौल पर सोनिया गांधी चिंतिंत, कहा- ‘नफरत फैलाने वाली शक्तियां सक्रिय, सत्ता का उनको संरक्षण
Rajiv Gandhi Issue: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रविवार को कांग्रेस ने राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने बेहद गंभीर शैली में मौजूदा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
Rajiv Gandhi Issue: कांग्रेस की संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने काफी वक्त बाद मौजूदा सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। रविवार को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही सोनिया ने मौजूदा सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।
Also Read
राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार समारोह में सोनिया ने दिया वक्तव्य
दिल्ली के जवाहर भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में मौजूद विविधता की सुरक्षा और संरक्षण के समर्थक रहे। वो इस बात को लेकर बेहद संवेदनशील थे कि धार्मिक, भाषाई और जातीय विविधता के बावजूद भारत की एकता को मजबूत रखा जा सके।’ उन्होंने कहा कि ‘आज जैसे समय में यह और ज्यादा अहम हो जाता है। जब नफरत, कट्टरता, और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली शक्तियां सक्रिय हैं, उन्हें सत्ता का समर्थन मिला है।’ सोनिया ने कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक जीवन नृशंस तरीके से खत्म किया गया था। लेकिन जितना कम समय उन्हें देश सेवा के लिए मिला, उसमें भी उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।
कांग्रेस की वर्किंग कमेटी गठित
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खड़गे ने 39 मेंबर्स की वर्किंग कमेटी का ऐलान किया। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका, दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर और सचिन पायलट जैसे लोगों को मुख्य स्थान दिया गया। इसके अलावा शशि थरूर और कई स्थाई आमंत्रित व प्रभारियों के नामों को भी सूची में स्थान दिया गया है।
हाथ बांधे खड़े रहे मल्लिकार्जुन खड़गे
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम में एक अलग तस्वीर लोगों को देखने को मिली। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी के आगे हाथ बांधे खड़े रहे। जिसको लेकर सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं देखने को मिलीं। हालांकि, ज्यादातर लोगों का कहना था कि राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी परिवार का होने के नाते सोनिया के प्रति ये मल्लिकार्जुन खड़गे का सामान्य शिष्टाचार था। जबकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिनका कहना था कि ये दर्शाता है कि आज भी कांग्रेस किसके इशारों पर चलती है, ये दृश्य उनकी बानगी प्रस्तुत करते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!