TRENDING TAGS :
असम और त्रिपुरा में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम, 230 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
नई दिल्ली: दुर्गा पूजा पर असम और त्रिपुरा में इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये हैं। 15 अक्टूबर से आरंभ होने वाले पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही हैं। सुरक्षा कर्मियों को अत्याधुनिक हथियार से लैस किया गया हैं।
त्रिपुरा के डीजीपी अखिल कुमार शुक्ला ने मीडिया को बताया कि दुर्गा पूजा की सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9,900 की बड़ी संख्या में त्रिपुरा पुलिस और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) और अर्धसैनिक बलों को भी इस दौरान किसी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अर्धं सैनिक बल, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अधिकारियों के साथ उच्च स्तर की बैठकें की गई हैं। उन्होंने कहा, "बीएसएफ सैनिक भारत-बांग्लादेश सीमा पर मोनिटरिंग रखेंगे।"
पुलिस प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा बल की टीमें तथा बम और डॉग स्क्वायड किसी भी घटना से निपटने के तैयार रखे गये है। लगभग 100 वाच टॉवर, 230 सीसीटीवी कैमरे और 150 पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
पिछले वर्ष के मुकाबले इस साला 2,527 जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 1,570 स्थान निर्धारित किये गये है। उधर त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर से सटे चार जिलों में 1,500 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Its Happens only In India! मुसलमान करते है दुर्गा पूजा समिति का प्रबंधन
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!