Surya Grahan Date Time in Lucknow: आज लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें लखनऊ में कब तक रहेगा ग्रहण काल

2022 Surya Grahan in Lucknow: 25 अक्टूबर की शाम 4.42 बजे से सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण का मध्य काल शाम 5.14 बजे और मोक्ष काल शाम 5.22 बजे होगा।

Krishna Chaudhary
Published on: 25 Oct 2022 3:39 PM IST (Updated on: 25 Oct 2022 3:39 PM IST)
Surya Grahan 2022
X

दीपावली के बाद लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (photo: social media )

Lucknow Surya Grahan 2022: साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण दीपावली के ठीक एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को लगेगा। कार्तिक मास की अमावस्या को पड़ने वाला खंडग्रास सूर्य ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण में लोकाचार और सूतक काल मान्य होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 25 अक्टूबर की शाम 4.42 बजे से सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण का मध्य काल शाम 5.14 बजे और मोक्ष काल शाम 5.22 बजे होगा। राजधानी लखनऊ में ग्रहण काल शाम 4.36 बजे से शाम 5.29 बजे तक रहेगा।

8 घंटे से पहले शुरू हो जाएगा सूतक

सूतक काल ग्रहण लगने से 8 घंटे से पहले शुरू हो जाएगा। मनकामेश्वर मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, महाकाल मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। मोक्ष काल के बाद शुद्धीकरण के साथ मंदिरों के कपाट खुलेंगे और घरों में मां लक्ष्मी का पूजन होगा। सूर्य ग्रहण भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोप के कई देशों में दिखेगा।

शास्त्रों के मुताबिक, सूर्यग्रहण के दौरान कुछ धार्मिक मान्यताएं हैं, उनका पालन करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान –

- ग्रहण के शुरू होने से पहले ही स्नान कर साधना करें।

- मोक्ष के उपरांत स्नान करके दान करना जरूरी।

- सूर्यग्रहण काल में भगवान सूर्य की उपासना श्रेयस्कर मानी गई है।

- खाद्य पदार्थ में तुलसी की पत्ती डालें।

- पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जी ग्रहणकाल में दूषित हो जाती है, उन्हें नहीं रखना चाहिए।

- सूतक एवं ग्रहणकाल में मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।

- बुजुर्ग, रोगी, गर्भवती एवं बालक को जरूरी हो तो दवा देनी चाहिए।

सूर्य ग्रहण पर क्या न करें

सूर्य ग्रहण पर सूतक लगने के बाद कुछ भी खाना, पीना, पढना, पढ़ाना, सोना आदि वर्जित है। घर के मंदिर का पट न खोलें। पका हुआ भोजन रखा हो तो उसे ग्रहण के बाद न खाएं। इस दौरान खास तौर पर गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखऩा होता है कि उन्हें न तो सोना चाहिए न ही किसी वस्तु को काटना या सिलना चाहिए।

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!