TRENDING TAGS :
डेढ़ महीने में यूथ कांग्रेस से जुड़े 3 लाख युवा, चुनाव के बाद जिलाध्यक्षों की हुई घोषणा
दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। दरअसल यूथ कांग्रेस द्वारा चलाये गए सदस्यता अभियान द्वारा देश भर से एक महीने के भीतर तीन लाख युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद प्रदेश स्तर पर लखनऊ, कानपुर और बुंदेलखंड के 29 जिलों में कांग्रेस कार्यकारिणी गठन के लिए मतदान हुआ। सोमवार को जीते हुए अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी। कानपुर नगर से कौशिक वाजपेयी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है।
यह भी पढ़ें.....दलितों व शोषितों को आवंटित धन का भाजपा प्रचार में कर रही है उपयो्ग- यूपी कांग्रेस
यूथ कांग्रेस से जुड़े कानपुर के 50 हजार युवा कांग्रेस के लिए पिछले तीन महीने अच्छे रहे हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत सिर्फ कानपुर नगर से करीब 50 हजार युवाओं ने यूथ कांग्रेस का हाथ थामा है। शहर से 8300 सक्रिय सदस्यों को मतदाता बनाया गया था। इन मतदाताओं ने प्रदेश अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस महामंत्री के पदों के लिए मतदान किया था। रविवार को मतदान का आखिरी दिन था जिसके बाद सोमवार को जीत कर आए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।
यह भी पढ़ें.....सट्टा बाजार ने बता दिया मध्य प्रदेश में कांग्रेस या बीजेपी, किसकी बनेगी सरकार
कौशिक वाजपेयी बने कानपुर के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कानपुर से 25 साल के कौशिक वाजपेयी यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बने हैं। कौशिक वाजपेयी को साढ़े ग्याहर सौ वोट मिले। उन्होंने पुनीत शर्मा को हराया। अध्यक्ष पद के लिए कानपुर से 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कौशिक वाजपेयी वर्तमान में एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। कौशिक वाजपेयी हरबंश मोहाल के रहने वाले हैं और उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की है।
यह भी पढ़ें.....कांग्रेस जनसेवा की राजनीति करती है, गुंडई , अराजकता भाजपा का काम
राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस में जान फूंकने का काम किया कोशिक वाजपेयी का कहना है कि बीते कई वर्षों से यूथ कांग्रेस सक्रिय नहीं थी। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जब कांग्रेस की कमान संभाली तो उन्होंने यूथ कांग्रेस में जान फूंकने का काम किया। यूथ कांग्रेस जब सक्रिय हुई तो बीते कुछ ही महीनों में इसके परिणाम दिखने लगे। राहुल गांधी से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्या ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास युवाओं की फौज है और इस फौज में लगातार इजाफा हो रहा है।
यह भी पढ़ें.....मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- मुकाबले का दम नहीं इसलिए मां को दे रहे गालियां
लोकसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस का सबसे बड़ा मुद्दा होगा बेरोजगारी वाजपेयी ने कहा कि यूथ कांग्रेस को मजबूती देने के लिए ये चुनाव कराए गए हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि नगर अध्यक्ष पद पर जीत मिली है, लेकिन इससे ज्यादा खुशी तब होगी जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से सपा और बीजेपी युवाओं को लाॅलीपाॅप देकर लुभाने का काम कर रही हैं, लेकिन युवा अब कथनी और करनी में फर्क समझ गया है और उसने कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बेरोजगारी हमारा सबसे बड़ा मुद्दा होगा। महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों जैसे जनहित के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!