दो साल के मासूम पर 35 साल की महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट करने का केस दर्ज

जुर्म की दुनिया में कम कौन मुजरिम बन जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। बिहार में एक दो साल के दलित बच्चे पर 35 साल की महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है।

sujeetkumar
Published on: 22 April 2017 7:48 PM IST
दो साल के मासूम पर 35 साल की महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट करने का केस दर्ज
X

सांकेतिक फोटो

पटना: जुर्म की दुनिया में कम कौन मुजरिम बन जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। बिहार में शनिवार (22 अप्रैल) को एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख सभी की आंखे खुली की खुली रह गई। बिहार के पूर्वी चंपारण में एक दो साल के दलित बच्चे पर 35 साल की महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। इतना ही नहीं उसके ऊपर मारपीट और लूटपाट का केस भी दर्ज हुआ है।

क्या है पूरा मामला

-यह मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित पताही का है।

-पताही पुलिस ने एक दो साल के बच्चे पर 35 साल की महिला से छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट का केस दर्ज किया है।

-बेला बैजू गांव निवासी बच्चे पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

-पीड़ित परिजनों के अनुसार, बीते 15 मार्च को यह मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी बच्चे के पिता रामनारायण बैठा ने बताया कि मार्च महीने में जमीन को लेकर हुए झगड़े में गांव के कुछ लोगों ने मुखिया सरपंच के साथ मिलकर उसके घर को उजाड़ दिया था, और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी।

इस मामले में पीड़ित रामनारायण ने मुखिया सरपंच सहित 16 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में केस दर्ज कराया था। रामनारायण द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद दूसरे पक्ष ने भी रामनारायण के दो साल के बेटे विकास सहित अन्य लोगों पर 35 साल की महिला से छेड़खानी और लूटपाट का केस दर्ज करवा दिया।

शनिवार को पूर्वी चंपारण कोर्ट में पेशी के दौरान रामनारायण ने जज के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसका दो साल का बेटा भला कैसे किसी महिला के साथ छेड़खानी करते हुए उसे लूट सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!