TRENDING TAGS :
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोरोना संक्रमित, ऐसी है हालत, संसद भी गए थे
कोरोना न सिर्फ आम लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है बल्कि राजनेताओं को भी अपना शिकार बना रहा है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के माामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 50 लाख के पार चला गया है। कोरोना न सिर्फ आम लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है बल्कि राजनेताओं को भी अपना शिकार बना रहा है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल मैं कमजोरी महसूस कर रहा था और फिर डॉक्टर से सलाह ली। इसके बाद मेरे चेकअप के दौरान मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे सावधान रहे और प्रोटोकॉल का पालन करें। बता दें कि नितिन गडकरी 14 सितंबर को मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद भी गए थे।
यह भी पढ़ें...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 बड़े फैसले, जिन्हें याद रखेगा इतिहास
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनको गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया था। उसके बाद वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। अमित शाहसंसद के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले भी दोबारा पूरा चेक-अप कराने के लिए एम्स में एडमिट हुए थे। मानसून सत्र में शामिल होने के लिए हुई कोरोना जांच में करीब 30 सांसद संक्रमित पाए गए हैं।
बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 50 लाख को पार कर गई है। बीते 11 दिनों में 10 लाख नए मामले सामने आ चुके हैं, तो वहीं देश में बीते 24 घंटों में 90,123 नए मामले सामने आए और 1290 लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें...UP में कोरोना का कहर: तेजी से संक्रमित हो रहे बुजुर्ग, जानिए जिलों का हाल
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख 20 हजार तक पहुंच गई है। इनमें से 82,066 लोगों की जान चली गई है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 95 हजार तक पहुंच गई है, तो वहीं 39 लाख 42 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें...Health Tips: Diabetes में इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन, ऐसे होगा शुगर लेवल मैनेज
सरकार की तरफ से कहा गया है कि भारत में संक्रमितों के ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, देश में 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 से कम है। देश के 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5000 और 50,000 के बीच है, तो वहीं सिर्फ चार राज्यों में एक्टिव मरीजों की संख्या 50,000 से ज्यादा है।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!