TRENDING TAGS :
ओ तेरी, क्या बात कर रहे हो ! बिहार का 'असली मुख्यमंत्री' जेल में है
गोपालगंज : केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने यहां मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार का 'असली मुख्यमंत्री' जेल में है, और उसी के इशारे पर प्रदेश में सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद शहाबुद्दीन और लालू प्रसाद के ऑडियो टेप के सार्वजनिक हो जाने के बाद यह बात साफ है, कि बिहार सरकार की कमान लालू प्रसाद और कुख्यात अपराधियों के हाथ में है, और उनके इशारे पर ही सरकार चल रही है।
ये भी देखें : सुशील मोदी बोले- लालू व्यवस्था को प्रभावित करने में माहिर खिलाड़ी हैं
रूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब लाचार एवं असहाय हो गए हैं, यही कारण है कि बिहार में कानून-व्यवस्था की दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है।
उन्होंने कहा, "यहां शासन-प्रशासन जेल के अंदर से संचालित हो रहा है। आज बिहार की जनता त्रस्त एवं भयाक्रांत है। बिहार में हत्या, लूट, रंगदारी व भ्रष्टाचार चरम पर है।"
उन्होंने कहा कि आप की राजनीतिक विश्वसनीयता अब खत्म हो गई है। इन सब के माध्यम से आप अब अंतिम लड़ाई लड़ रही है, क्योंकि जनता ने इस पार्टी को नकार दिया है।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरी और उसे 48 सीटें मिलीं। लगातार 10 साल से दिल्ली के तीनों निगमों पर काबिज रही भाजपा को तीसरी बार भी जीत मिली। खुद भाजपा नेताओं का कहना है कि काम न करने और भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद जनता ने मोदी के नाम पर वोट दिया। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का भी असर पड़ा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!