रिम-झिम बारिश से भीगेंगे ये राज्य, दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम...

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Shreya
Published on: 30 March 2021 7:37 PM IST (Updated on: 31 March 2021 1:18 PM IST)
रिम-झिम बारिश से भीगेंगे ये राज्य, दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम...
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली में तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसके अलावा राजधानी के आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि यहां पर धूल भरी तेज हवाओं यानी आंधी चलने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

आपको बता दें कि आज दिल्ली के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 30 मार्च से एक अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी पर बने दवाब की वजह से मौसम संबंधी स्थितियां बदल रही हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया)


दिल्ली में तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को काफी तेज हवा चल रही है। यहां हवा की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी। यही वजह है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां तापमान में थोड़ी गिरावट बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि यहां 3 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से कम बना रहेगा।

मध्य भारत में मिलेगी हल्की राहत

इसके विपरीत अगले 24 घंटों तक मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। फिर उसके बाद यहां लोगों को हल्की राहत मिलने की संभावना है। इसी के साथ ही मुंबई और दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में कई जगह तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

(फोटो- सोशल मीडिया)


साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव

IMD की मानें तो दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में स्थित अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव बना रहेगा, जिस वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आने वाले चार दिनों में गरज के साथ बहुत तेज बारिश, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

इसे ध्यान में रखते हुए 30 और 31 मार्च को पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में मछुआरों को न जाने की चेतावनी दी गई है। जबकि अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में एक और दो अप्रैल तक जाने की मनाही कर दी गई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!