TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट, भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने 19 अप्रैल 2025 से देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Aaj Ka Mausam 19 April 2025: देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि, राहत की बात है कि मौसम विभाग ने आज शनिवार (19 अप्रैल) शाम तक दिल्ली समेत पूरे NCR में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे मौसम ठंडा हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी क्योंकि यहां बादल छाए रहने की आशंका जताई जा रही है। शाम तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के भी आसार है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
इस जिले में रहेगा गर्मी का कहर
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में आज भीषण गर्मी रहेगी। तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। यहां 20 अप्रैल से गर्मी से राहत मिल सकती है। जबकि शाम तक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है।
यूपी- बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बाद शाम तक कई जिलों में बारिश के आसार हो सकते हैं। IMD के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के संकेत हैं, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश में भी हल्की बूंदा बांदी के आसार हैं।
वहीं बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां IMD ने अगले 1-2 दिन गरज चमक के साथ आंधी और बारिश का अनुमान लगाया है। यहां पटना, गया और भागलपुर इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।