TRENDING TAGS :
इतना छोटा घोड़ा! अजूबे से कम नहीं ये, देखने को पागल है पूरी दुनिया
घोड़ों को तो आप सभी ने देखा होगा। लेकिन क्या कभी दुनिया के सबसे छोटे घोड़े को देखा है? तो बता दें दुनिया के सबसे छोटें घोड़े की तस्वीर सामने आई है। यह घोड़ा सामान्य घोड़ों से देखने में बहुत छोटा है। बता दें कि ये घोड़ा छोटा जरूर है पर इसकी फैन फॉलोविंग गजब ही है।
नई दिल्ली : घोड़ों को तो आप सभी ने देखा होगा। लेकिन क्या कभी दुनिया के सबसे छोटे घोड़े को देखा है? तो बता दें दुनिया के सबसे छोटें घोड़े की तस्वीर सामने आई है। यह घोड़ा सामान्य घोड़ों से देखने में बहुत छोटा है। बता दें कि ये घोड़ा छोटा जरूर है पर इसकी फैन फॉलोविंग गजब ही है। यह भी बताया जा रहा है कि इस घोड़े को काफी दूर-दूर से लोग देखने आते हैं। इस घोड़ें को देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशियां और नन्हें हाथों से तालियां बजने लगती हैं।
यह भी देखें... प्रियंका बनी ठकुराईन! बदल गया सरनेम, हर कोई रह गया हैरान
पोलैंड के मिनिएचर अप्पालूसा का ये घोड़ा
आपको बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के हिसाब से, बब्बल या बॉम्बेल नाम का ये घोड़ा पोलैंड के मिनिएचर अप्पालूसा का है। इस घोड़े की ऊंचाई सिर्फ 56.7 सेमी (एक फिट 10 इंच) है।
बता दें कि बब्बल कासकडा के फॉर्म हाउस में कई बड़े घोड़ों के साथ ये दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा रहता है। इस घोड़े के मालिक पैट्रीक और केटरजाइना ने पहली बार इसे 2014 में देखा था। तब ये घोड़ा सिर्फ दो महीने का था। शुरूआत में तो घोड़े का कद कम होने की वजह लगी कि शायद उसको कुछ बीमारी हो। लेकिन फिर बाद में पता चला कि ये बढ़ ही नहीं रहा। इसके बाद सोचा गया कि इसे तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा।
यह भी देखें... ट्रेन में आग का तांडव! स्टेशन पर मची भगदड़
बब्बल के मालिक ने कहा कि घोड़ा छोटा जरूर है पर इसका दिल बड़ा है। यह हर हफ्ते अस्पताल जाता है और वहां पर बीमार बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि बब्बल की वजह से उनके परिवार की जिंदगी काफी बदल गई है क्योंकि वह घोड़े के जरिए दूसरों की मदद कर पाते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!