मौलाना महमूद मदनी दुनिया की 500 बाअरस मुस्लिम शख्सियतों में  32वें पायदान पर

राम केवी
Published on: 26 Oct 2018 9:55 PM IST
मौलाना महमूद मदनी दुनिया की 500 बाअरस मुस्लिम शख्सियतों में  32वें पायदान पर
X

सहारनपुर। मौलाना महमूद मदनी जो कि जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हैं। उनको दुनियाभर के बाअसर मुस्लिम शख्सियतों की सूची में 32वें (बत्तीासवे) नम्बर पर शुमार किया गया है। जार्डन की एजेंसी रायल इस्लामिक सटे्रटजिक स्टडीज सेंटर द्वारा पांच सौ बाअसर मुस्लिम शसियतों की सूची पर आधारित इस सर्वे में हिंदुस्तान से केवल मौलाना महमूद मदनी का नाम शामिल किया गया है, कि जबकि पड़ौसी देश पाकिस्तान की चार नामवर शख्सित इस सूची में शामिल हैं।

जार्डन की एजेंसी आरआईएसएससी ने दुनियाभर में बाअसर (दमदार) मुस्लिम शख्सियतों पर आधारित वर्ष 2018—19 की ताजा सूची जारी की है। जिसमें दुनियाभर की इस्लामी शख्सियतों का सर्वे किया गया है। इसमें मौलाना महमूद मदनी को बड़ा आलिम, मजहबी और समाजी रहनुमा चुनते हुए 32वां स्थान दिया गया है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान से मुफ्ती तकी उस्मानी, मौलाना अब्दुल वहाब, इमरान खान, और मौलाना तारिक जमील का नाम टॉप—50 में शामिल हैं। रिसर्च सेंटर ने अपने सर्वे में मदनी की मिल्ली व समाजी खिदमात को सराहते हुए लिखा है कि उन्होंने दहशतगर्दी के खिलाफ मुहिम चलाते हुए हिंदुस्तान में सबसे पहली आतंकवाद विरोधी कांफ्रेंस की। जिसका भारत के मुसलमानों पर गहरा असर हुआ। सर्वे करने वाली एजेंसी ने यह भी कहा कि मदनी मदरसों में सरकारी हस्तक्षेप के खिलाफ रहते हैं और समाज की खिदमत और दीन इस्लाम की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं।

जमीयत के प्रवक्ता अजीमुल्लाह कासमी ने बताया कि यह सर्वे दुनिया भर में सियासी, समाजी, तालीमी, साइंस, चिकित्सा, टैक्नोलोजी आदि से ताल्लुक रखने वाली मुस्लिम शख्सियतों पर किया जाता है। इसमें मौलाना महमूद मदनी को टॉप—50 में शामिल किया गया है।

राम केवी

राम केवी

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!