TRENDING TAGS :
IPL 2022: मेगा ऑक्शन में इन पांच ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर पानी की तरह उड़ेगा पैसा
IPL 2022: वेस्टइंडीज के बेहरतरीन मध्यक्रम के बल्लेबाज जेसन होल्डर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में काफी अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। जेसन होल्डर पर फ्रेंचाइंजी जमकर रुपयों की बारिश कर सकती है।
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)
IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में अब सिर्फ एक दिन का समय है। आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी को बंगलौर में होने जा रही है। अगर आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले हुए ऑक्शन के इतिहास पर नजर डाले तो हर आईपीएल सीजन में उन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइंडी अधिक दावं लगाती हैं बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम के लिए कमाल करते हैं। पिछले आईपीएल सत्र में राजस्थान रॉयल्स ने यही किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले आईपीएल सीजन में क्रिक मौरिस को 16.25 करोड़ रुपए की राशि देकर अपनी टीम में किया था। चलिए जानते हैं क्या ऐसा आईपीएल 2022 में हो सकता है क्या,कौन हो सकते हैं वो बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी...
जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज के बेहरतरीन मध्यक्रम के बल्लेबाज जेसन होल्डर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में काफी अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। जेसन होल्डर पर फ्रेंचाइंजी जमकर रुपयों की बारिश कर सकती है। जेसन होल्डर का आईपीएल 2022 में बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। होल्डर ने पिछले सीजन में सनराइजर्स की ओर से 8 मुकाबले खेले थे। जिसमें होल्डर को 16 विकेट मिले थे।
शार्दुल ठाकुर
भारतीय टीम के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने पिछले कुछ सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की। जिसको मद्देनजर फ्रेंचाइंजी शार्दुल ठाकुर पर बड़ा दांव लगा सकती है। शार्दुल ठाकुर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। शार्दुल ठाकुर ने पिछले सीजन में बेहतरीन फॉर्म दिखाया था। शार्दुल ठाकुर ने 16 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही उन्होंने सीएसके के लिए 7वें और 8वें नबंर पर आकर बेहतरीन बल्लेबाजी भी की थी।
वॉशिंगटन सुदंर
वॉशिंगटन सुंदर के लिए आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन शानदार हो सकता है। इस मेगा ऑक्शन में वॉशिंगटन सुंदर पर फ्रेंचाइंजी बड़ी राशि देकर सकती है।
दीपह चहर
चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन गेंदबाज दीपक चहर पर भी फ्रेंचाइंजी बड़ी बोली लगा सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले आईपीएल सीजन में अच्छी गेंदबाजी की है।
डेविड वीजा
नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वीजा भी के लिए भी आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अच्छा साबित हो सकता है। डेविड वीजा का बेस प्राइस बेस 50 लाख रुपए है। वीजा दुनिया भर में क्रिकेट की लीग खेलते हैं।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!