TRENDING TAGS :
हादसे में फंसे सैकड़ों लोग: त्रिकुट पहाड़ पर मौत का मंजर दिखा सामने, ट्राली टूटने से भीषण हादसा
Deoghar Hadsa: झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ का रोपवे की ट्राली टूटने से बड़ी तादात में लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
देवघर ट्राली हादसा (फोटो-सोशल मीडिया)
Deoghar Hadsa: झारखंड के देवघर शहर से बड़ी खबर आ रही है। बाबा नगरी देवघर में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां त्रिकुट पहाड़ का रोपवे की ट्राली टूटने से बड़ी तादात में लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जबकि कई लोग रोपवे में फंसे भी हुए हैं। बताया जा रहा कि करीब सौ से ज्यादा लोग रोपवे में फंसे हुए हैं। तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर हुए हादसे को लेकर लोगों ने रोपवे के मैनेजर विनीत सिन्हा पर कई आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि इतना बड़ा हादसा मैनेजर की लापरवाही की वजह से हुआ है। इस बीच हादसे का शिकार हुए लोगों के प्रति सांसद निशिकांत दुबे ने घोर संवेदना प्रकट की है।
साथ ही स्थानीय सांसद ने मुख्यसचिव, झारखंड सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जल्द से जल्द एनडीआरएफ की टीम भेजने का आग्रह किया है। जिसके बाद तुरंत ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। ऐसे में सांसद निशिकांत दुबे ने तुरंत मामले पर संज्ञान में लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।
हादसे के बारे में देवघर डीसी ने बताया कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें तत्काल अस्पताल भेज दिया गया है। लेकिन कुछ लोग रेपवे के ट्रॉली में फंसे हुए हैं। वहीं एनडीआरआफ की टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। रेपवे का एक ट्रॉली जगह से खिसक जाने के कारण ये हादसा पेश आया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!