अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: हाजी जमाल सिद्दिकी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दिकी ने कहा कि, मुस्लिम समाज बड़ी तादाद में भाजपा के साथ जुड़ रहा है। उनका विश्वास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। तीन तलाक जैसी प्रथा को समाप्त कर मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए खुशहाली का रास्ता खोला है।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Feb 2021 10:10 PM IST
अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: हाजी जमाल सिद्दिकी
X
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दिकी ने कहा है कि, केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।

रांची: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दिकी ने कहा है कि, केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। रांची में मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि, बीजेपी मुस्लिम समाज के राजनीतिक पिछड़ेपन को दूर करने की कोशिश में जुटा है। पार्टी अपने स्थापना काल से ही अल्पसंख्यकों से जुड़ी रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद समेत अन्य दल अल्पसंख्यकों को भाजपा के नाम पर डराते आ रहे हैं। हालांकि, भाजपा मुस्लिम समाज की राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक भागीदारी बढ़ाने में दूसरे दलों की तुलना में अधिक काम किया है। लिहाजा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता आगे बढ़कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा से जुड़ रहा अल्पसंख्यक समाज

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दिकी ने कहा कि, मुस्लिम समाज बड़ी तादाद में भाजपा के साथ जुड़ रहा है। उनका विश्वास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। तीन तलाक जैसी प्रथा को समाप्त कर मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए खुशहाली का रास्ता खोला है।

BJP

रांची में मोर्चा की बैठक में शामिल पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता मिस्फिका हसन ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले छह सालों में मुस्लिम बच्चियों का ड्रॉप-आउट कम हुआ है। तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक़ मिला है।

ये भी पढ़ें...स्मार्ट सिटी के निर्माण से बदल जाएगी रांची वासियों की जीवनशैली: दुर्गा शंकर मिश्रा

BJP

अल्पसंख्यक समाज में मोदी की लोकप्रियता

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि, अल्पसंख्यक समाज के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज ने भरपूर तरीके से उठाया है। मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता कमाल खान ने कहा है कि, मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं को मुस्लिम समाज तक पहुंचाएं। इससे पहले रांची पहुंचने पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दिकी का रांची रेलवे स्टेशन में फूल-माला के साथ स्वागत किया गया। मोर्चा अध्यक्ष ने रांची स्थित हज़रत रिसालदार बाबा की मज़ार पर चादरपोशी भी की।

ये भी पढ़ें...झारखंड में साइबर फ्रॉड: सरकारी खाते से उड़ाए 78 लाख से ज्यादा, दर्ज हुआ केस

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!