TRENDING TAGS :
NTPC Recruitment: NTPC में इंजीनियर और एग्जक्यूटिव पदों के लिए निकली भर्तियां, 182 रिक्तियों पर होंगे आवेदन
Ntpc में विभिन्न पदों पर भर्तियां जारी हुई हैं जो भी कैंडिडेट्स सक्षम हैं वे इसके. लिए अप्लाई लर्निंसकते हैं
NTPC Recruitment 2025: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रकाशित हुई है। पंजीकरण 6 मई 2025 तक संचालित होंगे। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ngel.in से आवेदन कर सकते हैं
रिक्तियों का विवरण
NTPC द्वारा प्रकाशित की गई भर्तियों के माध्यम से कुल 182 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है
इंजीनियर (RE-Civil): 40 पद
इंजीनियर (RE-Electrical): 80 पद
इंजीनियर (RE-Mechanical): 15 पद
एग्जीक्यूटिव (RE-HR): 07 पद
एग्जीक्यूटिव (RE-Finance): 26 पद
ये है तय योग्यता मानक
जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ एमबीए/ पीजी डिप्लोमा/ सीए/ सीएम/ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरुरी है। इस भर्ती में आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास संदर्भित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना भी जरुरी है I कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उच्चत्म उम्र में नियमनुसार रियायत प्रदान की जाएगी।
जानें आवेदन प्रक्रिया
यदि NTPC में.उपरोक्त भर्ती के लिए सक्षम हैं तो सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित लिंक पर विजिट करें। रजिस्टर ऑप्शन पर जाएं और सभी जरुरी विवरण भरकर पंजीकरण कर लें। अब लॉग इन के माध्यम से डिटेल भरकर आवेदन पत्र पूर्ण करें I अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।