×

UP police bharti 2024+ यूपी बोर्ड भर्ती परीक्षा क़ी अगली प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू, जानें सभी जानकारियां

Up police bharti exam: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड क़ी अगली परीक्षा जल्द 8 फरवरी से शुरू हो रही hai

Garima Shukla
Published on: 2 Feb 2025 8:54 AM IST
UP police bharti 2024+ यूपी बोर्ड भर्ती परीक्षा क़ी अगली प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू, जानें सभी जानकारियां
X

UP police Board: उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग द्वारा सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती - 2022 के अंतर्गत लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना प्रकाशित की गई है। अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा (DV/PST) का आयोजन 8 फरवरी 2025 से विभिन्न जिलों में शुरू होगा। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in. से डाउनलोड कर सकते हैं।

ये हैं परीक्षा केंद्र

PET परीक्षा और अभिलेखों की संवीक्षा आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

जानें कितने पदों पर होंगी भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के तहत सहायक ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी के कुल 1494 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। इनमें से 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के लिए और 1374 पद सहायक ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए थे।

परीक्षा कब हुई थी आयोजित

यह ऑनलाइन परीक्षा 1 फरवरी, 2024 से 8 फरवरी, 2024 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा बहु-शिफ्ट प्रारूप में हुई, जिसके कारण अंकों को सामान्य किया गया, जैसा कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाता है। परीक्षा के परिणाम 7 अगस्त 2024 को जारी किए गए थे। चयन प्रक्रिया सरकारी आदेशों और अदालत के निर्देशों के अनुसार पूर्ण जोगी जिसमें अभिलेखों की जांच, पीएसटी और आरक्षण से संबंधित नियमों का पालन किया जाएगा।



Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story