Mahakumbh 2025: किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर ने हिन्दू धर्माचार्यों को दी धमकी

Mahakumbh 2025: ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महा मंडलेश्वर बनाने वाली किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ हिन्दू धर्माचार्यों के विरोध में बाद किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी नारायण को पदमुक्त कर दिया है।

Dinesh Singh
Published on: 31 Jan 2025 10:19 PM IST
Mahakumbh 2025
X

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाने पर किन्नर अखाड़े में नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां तक कि ममता को महा मंडलेश्वर बनाने वाली किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को ही किन्नर अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने मीडिया से मुखातिब होते हुए यह ऐलान करने के बाद किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी हिन्दू धर्माचार्यों को धमकी दी है।

टॉर्चर किया गया तो किन्नर अखाड़ा दूसरे धर्म में चला जायेगा

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महा मंडलेश्वर बनाने वाली किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ हिन्दू धर्माचार्यों के विरोध में बाद किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी नारायण को पदमुक्त कर दिया है। साथ ही अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को भी पद से हटा दिया है। अखाड़े से निकाले जाने के बाद लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मीडिया बुलाकर धर्माचार्यों को धमकी तक दे डाली। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि ममता कुलकर्णी अगर इस्लाम ज्वाइन कर लेती तो ये धर्माचार्य उन्हें जाने से रोक पाते क्या। इतना धर्मांतरण हो रहा है ये धर्माचार्य रोक पाए क्या। निष्कासन के आग बबूला लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने यह तक कह डाला कि अगर उन्हें टॉर्चर किया गया तो किन्नर अखाड़ा दूसरे धर्म में चला जायेगा।

ममता कुलकर्णी के बचाव में हिन्दू धर्माचार्यों को जमकर कोसा

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को और महा मंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को पदमुक्त कर दिया है। इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है। मीडिया को जारी पत्र में अजय दास ने कहा है कि वर्ष 2015-16 में उज्जैन के महाकुंभ में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद पर नियुक्त किया गया था लेकिन जिस उद्देश्य को लेकर उनको पदवी दी गई थी, उससे वह भटक गए हैं। इसलिए उनको पदमुक्त किया जा रहा है। शीघ्र ही उन्हें इसकी लिखित सूचना दे दी जाएगी। अजय दास ने यह भी आरोप लगाया कि बिना संस्थापक की सहमति के 2019 के कुंभ में इन्होंने एक अनुबंध जूना अखाड़े के साथ कर लिया। जो कि अनैतिक ही नहीं विधि के अनुकूल भी है। जो कि एक जालसाजी है। उनका यह भी कहना है कि फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाली ममता कुलकर्णी जिस पर अपराध की दुनिया से ताल्लुक रखने के आरोप है उन्हें इन्होंने महामंडलेश्वर बना दिया जिससे सनातन धर्म की छवि धूमिल हो रही है। इससे मजबूर होकर लक्ष्मी नारायण के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!