TRENDING TAGS :
Kumbh 2025: 'विश्व की सबसे बड़ी रंगोली की शुरुआत, तीन दिन में होगी 55 हजार वर्ग फुट लंबी महाकुंभ की रंगोली तैयार
Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ देश की संस्कृति, अध्यात्म और स्वच्छता का संदेश देता है। इसे रंगों में उतारने का महा प्रयास है प्रयागराज में तैयार हो रही 55 हजार फीट लंबी रंगोली।
Kumbh 2025 ( Pic- Newstrack)
Kumbh 2025: जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहा महाकुंभ कई कीर्तिमान बनाएगा। कीर्तिमान के इसी गुलदस्ते में एक और पुष्प लगने जा रहा है। यह पुष्प है दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली का जिसके बनाने की शुरुआत रविवार से हो गई।
55 हजार वर्ग फुट लंबी होगी महाकुंभ की महा रंगोली
प्रयागराज महाकुंभ देश की संस्कृति, अध्यात्म और स्वच्छता का संदेश देता है। इसे रंगों में उतारने का महा प्रयास है प्रयागराज में तैयार हो रही 55 हजार फीट लंबी रंगोली। शहर के यमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में इसकी शुरुआत की गई है । 55 हजार वर्ग फुट वाली यह रंगीली प्राकृतिक रंगों और फूलों से तीन दिन में तैयार होगी। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। प्रयागराज और इंदौर की कलाकारों के साझा सहयोग से इसे बनाया जा रहा है ।
प्राकृतिक रंगों से बनाई जा रही है रंगोली
नगर निगम प्रयागराज की तरफ
यह बनवाई जा रही है। इसमें महाकुंभ की संस्कृति, अध्यात्म और स्वच्छता का संदेश दिखेगा।
कि यह विश्व की सबसे बड़ी रंगोली होगी। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज भी कराएंगे। इस खास रंगोली के लिए इंदौर से 15 महिला कलाकारों की टीम बुलाई गई है।
इंदौर की टीम का नेतृत्व कर रहीं शिखा शर्मा के मुताबिक, रंगोली में महाकुंभ की संस्कृति, अध्यात्म के साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
रंगोली को विशेष प्रकार के मैट पर तैयार किया जा रहा है, ताकि गंदगी न फैले। उपयोग में लाए गए फूल और रंगों से प्राकृतिक खाद तैयार की जा सके।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!