TRENDING TAGS :
गुजरात की पूर्व CM आनंदीबेन पटेल होंगी मध्य प्रदेश की राज्यपाल
नई दिल्ली : गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश की राज्यपाल होंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आनंदीबेन की हामी के बाद उनके नाम की घोषणा की गई है। आनंदीबेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्सनीय के रूप में देखा जाता रहा है।
आनंदीबेन गुजरात की राजनीति में "लौह महिला" के रूप में जानी जाती हैं। आनंदीबेन पटेल का जन्म मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के खरोद गांव में, 21 नवम्बर 1941 को हुआ था। उनका पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल है। उनके पिता जेठाभाई पटेल एक गांधीवादी नेता थे। उन्हें कई बार लोगों ने गाँव से निकाल दिया था क्योंकि वह ऊंच-नीच और जातीय भेदभाव को मिटाने की बात करते थे।
हमने पहले ही कहा था : मध्य प्रदेश की गवर्नर बन सकती हैं आनंदीबेन पटेल
आनंदी के ऊपर अपने पिता का भरपूर प्रभाव पड़ा। उनके आदर्श भी उनके पिता हीं हैं। उस समय जब कोई लड़कियों को स्कूल नहीं भेजता था उन्होंने मम्मी को हमेशा पढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया। उन्हीं की तरह आनंदीबेन भी किसी में भेदभाव नहीं रखती और पैसे खाने वाले और चापलूस लोगों को अपने करीब नहीं आने देतीं।उन्होंने कन्या विद्यालय में चतुर्थ कक्षा तक की पढ़ाई की। तत्पश्चात उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए ब्याज स्कूल में भर्ती कराया गया, जहां 700 लड़कों के बीच वे अकेले लड़की थीं। आठवीं कक्षा में उनका दाखिला विसनगर के नूतन सर्व विद्यालय में कराया गया। विद्यालीय शिक्षा के दौरान एथलेटिक्स में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें "बीर वाला" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!