ये है दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी की अंतिम यात्रा का रूट चार्ट, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्‍कार

sudhanshu
Published on: 16 Aug 2018 9:53 PM IST
ये है दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी की अंतिम यात्रा का रूट चार्ट, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्‍कार
X

लखनऊ: कालजयी युगद्रष्टा, लोकतंत्र के सजग प्रहरी, देश की राजनीति के युगवाहक एवं पूर्व प्रधानमंत्री कवि हृदय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं रहे। गुरूवार शाम पांच बज कर पांच मिनट पर वे हम सबको अकेला छोड़कर अपने अंतिम सफ़र पर चल पड़े। वे सच्चे अर्थों में भारत के भविष्य निर्माता थे। उनके निधन के साथ ही भारतीय राजनीति का ध्रुवतारा अस्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा 17 अगस्त दोपहर एक बजे बीजेपी मुख्‍यालय से शुरू होगी और शाम 4 बजे राष्‍ट्रीय स्‍मृति स्‍थल पर उनका शरीर पंचतत्‍व में विलीन होगा।

इस रूट से गुजरेगी अंतिम यात्रा

दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर कल प्रातः कृष्ण मेनन मार्ग से अकबर रोड, इंडिया गेट, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग होते हुए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मुख्यालय पहुंचेगा। जहां सुबह 9 बजे से आम-जन उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

उनकी अंतिम यात्रा 17 अगस्त दोपहर 1 बजे भाजपा मुख्यालय से आरंभ होगी। जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, बहादुर शाह जफ़र मार्ग, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और शांति वन चौक से गुजरते हुए राष्ट्रीय स्मृति स्थल (विजय घाट, राज घाट) पहुंचेगी। जहां शाम चार बजे उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!