मौर्या के चहेते का शाह के करीबी पर आरोप- मोदी की रैलियों में घोटाला

Newstrack
Published on: 15 July 2016 10:44 PM IST
मौर्या के चहेते का शाह के करीबी पर आरोप- मोदी की रैलियों में घोटाला
X

लखनऊ: बीजेपी की नई टीम के ऐलान के साथ ही बगावत के बोल बुलंद होने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव ने संगठन महामंत्री और अमित शाह के नजदीकी माने जाने वाले सुनील बंसल और बीजेपी उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के खिलाफ हमला बोला है।

अपने फेसबुक वॉल के माध्यम से विवेक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि पार्टी की रैलियों में सुनील बंसल सिर्फ स्वतंत्रदेव को ही प्रभारी बनाते हैं और उनसे मनमाना काम करवाते हैं। इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है। इसलिए रैलियों के खर्चे की जांच करवाई जानी चाहिए। दिलचस्प बात यह कि विवेक को केशव प्रसाद का करीबी माना जाता है।

इतना ही नहीं newztrack से बात करते हुए विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओम माथुर और सुनील बंसल प्रदेश बीजेपी की नैया डुबो देंगे। इसलिए इन्हें यूपी से बुलाया जाए। क्योंकि ओम माथुर सामंतवादी मानसिकता के हैं। सुनील बंसल अरिस्टोक्रेट लाइफ स्टाइल के आदी हैं। ये दोनों कार्यकर्ताओं से मिलने में यकीन नहीं रखते हैं। विवेक का कहना है कि वे दो महीनों से उनसे मिलने का समय मांग रहे हैं। लेकिन आज तक उन्हें समय नहीं दिया गया। वहीं, सुनील बंसल के करीबियों की मानें तो सुनील बंसल के खिलाफ बोलने वाले विवेक इस फेरबदल में उंचा ओहदा चाहते थे। जबकि विवेक ने इन आरोपों से इनकार किया है।

vivek-post

20 लाख की साज सज्जा वाले कमरे ने नहीं रहते आरएसएस के लोग

विवेक का आरोप है कि सुनील बंसल ने अपने ऑफिस की साज-सज्जा में 20 लाख रुपए खर्च करवाए हैं। हालांकि विवेक के यह दावे कितने सही हैं और पार्टी का उनके इस बयान पर क्या रुख रहता है यह समय बताएगा

प्रदेश अध्यक्ष की चुप्पी

विवेक श्रीवास्तव के आरोपों पर जब यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली है। newztrack.com ने उनसे इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया लेनी चाहिए लेकिन उन्होंने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पार्टी हित में यह बात कही पद चाहे जब चला जाए

विवेक श्रीवास्तव का कहा- मैंने यह बात पार्टी हित में कही है। पद चाहे आज चला जाए इसकी परवाह नहीं हैं। मैं पार्टी का कार्यकर्ता था, हूं और रहूंगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!