TRENDING TAGS :
किसानों की पीएम मोदी ने बदली किस्मत, अब टेक्नोलॉजी से जोड़ने की पहल : योगी
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को किसान मिलेनियम फार्मर्स स्कूल का शुभारंभ किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले और 2014 के बाद कैसे परिवर्तन होता है यह हम सब देख सकते हैं। उसका अनुमान लगा सकते हैं। 2004 से 2014 तक इस देश में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की थी। एक समय ऐसा भी आया था जब खेती-किसानी को घाटे का सौदा माना जाता था। लेकिन वर्ष 2014 में नेतृत्व बदला,पीएम मोदी आए और स्वायल हेल्थ कार्ड इंट्रोड्यूस किया।अब जीवन में सबसे उत्तम काम खेती करना है।
जारी हुए 1 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जीवन मे सबसे उत्तम काम खेती करना है। त्तम खेती के लिए मृदा जांच जरूरी है। कृषि विभाग ने 1 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड एक साल के अंदर जारी किए हैं। यंहा का किसान मेहनती है, युवा प्रतिभावान है। यंहा सब कुछ था लेकिन यूपी की तस्वीर अलग थी और माहौल खराब था।
गेंहूं खरीद के लिए छत्तीसगढ़ भेजी टीम
सीएम योगी ने बताया कि जब हमने गेंहू खरीद की बात कही तो सबने हाथ खड़े कर दिए। लेकिन मैंने यहां से छत्तीसगढ़ एक टीम भेजी। यूपी में गेंहू खरीद केंद्र खोला और ये बताते हुए अच्छा महसूस हो रहा कि हम अब तक 52 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेंहू खरीद चुके है और पैसा सीधे आरटीजीएस से किसानों के एकाउंट में भेजा गया है।
यूपी संभावनाओं वाला राज्य है। खेतों के लिए उर्वरक हैं और मेहनती किसान हैं। बस प्रशासन और शासन को उसके साथ खड़े होने की जरूरत है। प्रदेश के 2 लाख 43 हजार किसानों को अगर टेक्नोलॉजी से जोड़ दिया जाय तो इसे घाटे का नही फायदे का सौदा बना सकते हैं। ये महत्वपूर्ण नहीं है कि हमारी पाठशाला में कितनी भीड़ होती है जरूरत है किसानों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


