कांग्रेस आलाकमान अशोक चौधरी से नाराज, अध्यक्ष पद से जल्द छुट्टी संभव

aman
By aman
Published on: 7 Sept 2017 7:21 PM IST
कांग्रेस आलाकमान अशोक चौधरी से नाराज, अध्यक्ष पद से जल्द छुट्टी संभव
X
कांग्रेस आलाकमान अशोक चौधरी से नाराज, अध्यक्ष पद से जल्द होगी छुट्टी!

लखनऊ: बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी से पार्टी आलाकमान नाराज है। पार्टी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि उन्हें जल्द ही अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चौधरी को पार्टी तोड़ने की कोशिश का दोषी माना है। इसके बाद उनके खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई का मन बनाया है। इसके बाद पार्टी में टूट की संभावना बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि newstrack.com ने 1 सितंबर को ही कांग्रेस में बगावती सुर और टूट को लेकर खबर प्रकाशित की थी। जिसकी पुष्टि आज अशोक चौधरी पर कार्रवाई की संभावना से होती है।

ये भी पढ़ें ...कांग्रेस: गुजरात में जो राज्यसभा चुनाव के पहले हुआ, बिहार में अब हो रहा

भावुक हुए अशोक चौधरी

पार्टी आलाकमान की ओर से कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए।उन्होंने कहा, कि 'जिस पार्टी को उन्होंने अपने जीवन के 25 साल दिए, आज उसी पार्टी में उन्हें साइड लाइन करने की कोशिश हो रही है।

ये भी पढ़ें ...BJP का अद्भुत सामान्य ज्ञान: न गांधी राष्ट्रपिता, न नेहरू देश के पहले PM

'डैमेज कंट्रोल' की कोशिश

दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान एक के बाद एक बैठकें कर विधायकों को तलब कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार कांग्रेस को लेकर 'डैमेज कंट्रोल' में लगे हैं। बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से कांग्रेस की टूट की खबरें आने लगी हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!