CONGRESS ने जारी किया पोस्टर, प्रियंका को बताया इंदिरा और दुर्गा

By
Published on: 10 July 2016 5:01 PM IST
CONGRESS ने जारी किया पोस्टर, प्रियंका को बताया इंदिरा और दुर्गा
X

इलाहाबादः प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीती में आने की खबर के साथ ही उत्साहित कांग्रेसियों ने एक नया विवादित पोस्टर लगा दिया है जिसमे प्रियंका गांधी को दुर्गा और इंदिरा का अवतार बताया है। इलाहाबाद में कई ऐसी विवादित होर्डिंग्स लगाई गई हैं, जिनमें यह दावा किया गया है। इन होर्डिंग्स में लिखा है, वो इंदिरा वो दुर्गा का फिर नया आगाज है, ये हिन्द की है रोशनी हिन्दुस्तान की आवाज है। इंदिरा इज बैक।

ये भी पढ़ें...UP में पोस्टर वॉर : सियासी कीचड़ से रंगी राजनीति

देवी-देवताओं से नेताओं की तुलना करने का चलन कोई नया नहीं है। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की तुलना भी कृष्ण से की गई थी। इस नई होर्डिंग में प्रियंका को दुर्गा का अवतार बताने पर संतों में गहरी नाराजगी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि अपने नेताओं का महिमामंडन करने वाले ऐसे कार्यकर्ता अपनी सीमा का ध्यान रखें। हिन्दु देवी-देवताओं के नाम का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे लोगों पर लगाम लगानी होगी।

ये भी पढ़ें...VIDEO: ओवैसी का पोस्टर देखकर भड़के आजम, बोले- ये BJP का एजेंट है

ये वही कांग्रेसी नेता हसीब अहमद और शिरीष चंद दुबे है जो बीते तीन चार सालो से प्रियंका गांधी को राजनीती में लाने और कांग्रेस की बाग़ डोर देने की मांग कर चुके है। कई बार अपनी इस मांग के लिए इनके ऊपर कार्रवाई भी हुई है और पार्टी से निकाले तक जा चुके हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!