TRENDING TAGS :
दशहरे का गिफ्ट! तीन महीने बढ़ा UP के DGP सुलखान सिंह का कार्यकाल
लखनऊ: यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल तीन महीने बढ़ गया है। प्रदेश की योगी सरकार ने केंद्र को इसके लिए आवेदन भेजा था। शुक्रवार देर शाम गृह मंत्रालय ने सुलखान का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।
बता दें, कि सुलखान सिंह ने जावीद अहमद की जगह यूपी के नए डीजीपी का कार्यभार 21 अप्रैल 2017 को संभाला था।
कौन हैं सुलखान सिंह?
-सुलखान सिंह 1980 कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
-मूलतः यूपी के बांदा से संबंध रखने वाले सुलखान सिंह ने इंजीनियरिंग लॉ की पढाई की है।
लगता है कि ये आदेश जल्दबाजी में किया गया है। क्योंकि इसमें रिटायरमेंट की जो तारीख लिखी गई है वो गलत है। इसके मुताबिक 30 जून को वो रिटायर हो चुके हैं। जबकि हकीकत में सुलखान का रिटायर्मेंट 30 सितंबर को है। शुक्रवार को उन्हें विभाग ने विदाई भी दी है।
अब आया सही आदेश
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!