मकोका मामले में डी.पी. यादव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

By
Published on: 27 July 2016 10:44 PM IST
मकोका मामले में डी.पी. यादव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया
X

नई दिल्ली: यूपी के पूर्व मंत्री डीपी यादव को मकोका के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यादव पर एक ऑनलाइन सट्टा रैकेट को संरक्षण देने के बदले रकम लेने का आरोप है। इस बात का खुलासा तब हुआ था, जब उत्तर पूर्वी जिले की भजनपुरा-गोकुलपुरी पुलिस ने इस सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया था। यह जानकारी स्पेशल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर एस.बी.के. सिंह ने दी।

बी.के. सिंह ने बताया कि यादव को यूपी पुलिस ने अन्य आराधिक मामलों में गिरफ्तार किया था। भजनपुरा पुलिस ने मकोका के एक मामले में हुई पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी की है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए यादव को दस दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस डीपी यादव से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें ...व्यापारी को मिला लेटर- 10 करोड़ दो वरना परिवार को मानव बम से उड़ा दूंगा

पूछताछ में उगला राज

गौरतलब है कि भजनपुरा पुलिस ने पिछले साल दिसंबर महीने में 10 सट्टेबाजों को रंगेहाथ धरा था। इस दौरान पुलिस ने रैकेट के सरगना को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को इस गिरोह में शामिल संदिग्धों के नेटवर्क के बारे में बताया। इसी क्रम में उसने बताया कि यह काम पूरी तरह डीपी यादव के संरक्षण में चलाया जा रहा था।

गिरोह 10 सालों से सक्रिय

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पिछले दस सालों से सक्रिय है। इस गिरोह को साल 2010 में लुधियाना पुलिस ने पकड़ा था। तभी इस मामले का खुलासा हुआ था। इसी पूछताछ में यह भी पता चला कि यह गिरोह पंजाब में प्रतिदिन ऑनलाइन सट्टे से लगभग 24 करोड़ की कमाई करता है।

ये भी पढ़ें ...मौत के 10 घंटे बाद जिंदा हुई 90 साल की बुजुर्ग, सुनाई यमलोक की दास्तां

ऐसे चलता था खेल

पुलिस ने बताया आरोपी इस गिरोह को कंपनी का रूप देकर चला रहे थे। नेटवर्क से जुड़े आरोपी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में काम करते थे। एक से सौ नंबरों पर दांव लगाया जाता है। नंबर आने पर जीतने की रकम की हिस्सेदारी तय होती थी। दांव पर लगने वाले नंबर दिन में तीन बार निकाले जाते थे।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!