सपा कार्यालय बना अय्याशी का अड्डा, लड़के-लड़कियां मना रहे रंगरलियां

Admin
Published on: 6 April 2016 9:21 PM IST
सपा कार्यालय बना अय्याशी का अड्डा, लड़के-लड़कियां मना रहे रंगरलियां
X

हापुड़: 'बदल रहा है आज संवर रहा है कल' कहने वाली समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय अय्याशी का अड्डा बन चुका है। जिसका प्रमाण बुधवार शाम देखने को मिला।

sp-party-hapurलड़के-लड़कियां मना रहे थे रंगरलियां

-बुधवार की शाम करीब 4 बजे सपा कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि जिला कार्यालय में लड़के-लड़कियां रंगरलियां मना रहे हैं।

-तभी सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल आजाद, इकबाल कुरैशी, संजय यादव और श्याम सुन्दर भुर्जी मौके पर पहुंचे।

-मामले की भनक लगते की मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

कार्यालय का ताला खोलते सपा नेता अनिल आजाद  कार्यालय का ताला खोलते सपा नेता अनिल आजाद

-अनिल आजाद कार्यालय के बाहर लगा ताला खोलकर अंदर गए।

-उन्होंने देखा कि लड़के-लड़कियां छिपे हुए थे।

-जिन्हें कार्यकर्ताओं ने ढूंढकर कार्यालय से बाहर निकाला।

-कार्यकर्ताओं ने लड़के-लड़कियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

-घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।

आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस

कई दिनों से मिल रही थी सूचना

-दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कालेज के पास समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय है।

-सीएम अखिलेश यादव ने सभी प्रकोष्ठ और जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

-जिसके कारण यह कार्यालय ज्यादातर बंद रहता है।

-पिछले कई दिनों से पार्टी कार्यालय में अय्याशी होने की सूचना मिल रही थी।

यह भी पढ़ें ... मुलायम सिंह ने कहा- मुझे CBI ने दे रखा है ईमानदारी का सर्टिफिकेट

जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर पर लगे आरोप

-वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता अनिल आजाद ने जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर पर आरोप लगाया है।

-उन्होंने कहा कि जब से किशन जिलाध्यक्ष बने हैं, जिले में पार्टी का जनाधार गिरता जा रहा है।

-पार्टी विरोधी कार्य बढ़ते जा रहे है।

यह भी पढ़ें ... लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- सपा ने बनाया यूपी को लाशों का डंपिंग ग्राउंड

किशन सिंह तोमर के संज्ञान में नहीं है मामला

-इस संबंध में फोन पर बातचीत करने पर जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है।

-अगर ऐसा मामला है, तो वह उसकी निंदा करते हैं।

-फिलहाल वह लखनऊ में हैं और वहां से लौटने पर पूरे मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्यवाही कराएंगे।

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!