ब्रिटेन मामले का शेयर बाजार पर दिखा असर, निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे

By
Published on: 24 Jun 2016 6:39 PM IST
ब्रिटेन मामले का शेयर बाजार पर दिखा असर, निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे
X

मुंबई: ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने की खबर के साथ दुनिया की बाजारों पर असर दिखना शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी इसका विपरीत असर दिखा। जैसे ही ब्रिटेन ने ईयू से अलग होने का ऐलान किया, कुछ ही देर में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

शुक्रवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 604.51 अंकों की गिरावट के साथ 26,397.71 पर और निफ्टी 181.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,088.60 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें ...यूरोपियन यूनियन से बाहर हुआ ब्रिटेन, PM कैमरन ने किया इस्तीफे का ऐलान

एनएसई में भी दिखी गिरावट

-50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक (निफ्टी) शुक्रवार सुबह 241.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,029.10 पर खुला।

-जो 181.85 अंकों यानि 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 8,088.60 पर बंद हुआ।

-दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,100.70 के ऊपरी और 7,927.05 के निचले स्तर को छुआ।

ये भी पढ़ें ...EU से ब्रिटेन हुआ बाहर, जानिए भारतीयों पर इसका क्या होगा पर असर

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आई गिरावट

-बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई।

-मिडकैप 122.76 अंकों की गिरावट के साथ 11,313.41 पर और स्मॉलकैप 167.63 अंकों की गिरावट के साथ 11,278.63 पर बंद हुआ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!