झारखंड के घोटाला किंग मधु कोड़ा कांग्रेस की गोद में, खिलेगा नया गुल

Rishi
Published on: 1 Nov 2018 9:18 PM IST
झारखंड के घोटाला किंग मधु कोड़ा कांग्रेस की गोद में, खिलेगा नया गुल
X

चाईबासा : झारखंड के पूर्व सीएम और 4 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी मधु कोड़ा कांग्रेस के पाले में आ गए हैं। चाईबासा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कोड़ा को पार्टी की सदस्यता प्रदान की।

ये भी देखें : जिसे व्यापमं घोटाले में घेरा, उसे राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल किया

इस दौरान अजय कुमार ने कहा कि मधु कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने से राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस इस बार कोल्हान से ही झारखंड का सीएम और सांसद दोनों देगी। इसके साथ ही मधु कोड़ा की पार्टी जय भारत समानता पार्टी का विलय भी कांग्रेस में हुआ। मधु से पहले पिछले महीने में उनकी पत्नी विधायक गीता कोड़ा राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।

ये भी देखें : MP इलेक्शन: BJP के महाभारत में ‘धृतराष्ट्र’ बने नेता, पार्टी की मुसीबतें बढ़ी

ये भी देखें : तीसरे मोर्चे के लिए मुलाकातों का दौर तेज: राहुल,शरद -अब्दुल्ला से मिले चंद्रबाबू

ये भी देखें :जानिए इस मुख्यमंत्री ने क्यों कहा- सिलेंडर न मिले तो डीसी-विधायक के घर से उठा ले जाना

घोटाला किंग का सफर

मधु कोड़ा 2005 में विधायक बने थे। 2006 में वह कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम के समर्थन से सीएम बने। कोड़ा करीब दो वर्ष तक सीएम रहे। कार्यकाल के दौरान कोड़ा पर विभिन्न मामलों में 4 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगा था। जमानत न मिलने के चलते वो तक़रीबन तीन साल जेल में भी रहे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!