मुन्‍ना बजरंगी मर्डर: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्‍हा पर आरोप, सीएम आवास पर शव रख होगा प्रदर्शन

sudhanshu
Published on: 9 July 2018 10:37 PM IST
मुन्‍ना बजरंगी मर्डर: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्‍हा पर आरोप, सीएम आवास पर शव रख होगा प्रदर्शन
X

लखनऊ: माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की सोमवार को बागपत जिला जेल में हत्या हो जाने के बाद उसकी पत्नी सीमा सिंह ने केंद्रीय रेलमंत्री मनोज सिन्हा और पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कई बड़े नेताओं पर उसके पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

सीमा सिंह का कहना है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ ही मनोज सिन्हा और पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कई लोगों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या का षड्यंत्र रचा है।

सुनील राठी के बारे में किया इंकार

बागपत जिला अस्पताल में सीमा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "धनंजय सिंह, कृष्णानंद की पत्नी अलका और मनोज सिन्हा समेत प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने शासन-प्रशासन से मिलकर मेरे पति की हत्या करा दी। ये लोग नहीं चाहते थे कि वह राजनीति में आगे जाए।"

उसने कहा कि जेल में बंद सुनील राठी को किसी ने सुपारी दी या नहीं, इसकी जानकारी उसे नहीं है। लेकिन इससे पहले भी उसके पति पर कई बार हमले हो चुके हैं। इसकी शिकायत हमने सभी जगह की थी। लेकिन किसी ने भी हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया। आज वही हुआ, जिसका अंदेशा पहले से था।"

सीमा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद वह मुन्ना का शव लखनऊ ले जाएगी और मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना देगी।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!