TRENDING TAGS :
मोदी मंत्रालय में फिर फेरबदल, नजमा हेपतुल्ला ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली: मोदी सरकार में एक बार फिर फेरबदल देखने को मिल रहा है। इस फेरबदल में नजमा हेपतुल्ला से इस्तीफा ले लिया गया है। वहीं जीएम सिद्धेश्वरा ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। मुख़्तार अब्बास नकवी का कद बढ़ा है, तो बाबुल सुप्रियो का मंत्रालय बदला गया है। मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा। बाबुल सुप्रियो को शहरी विकास मंत्रालय और आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय के राज्य मंत्री पद से रिलिव किया जाएगा। सुप्रियो भारी बतौर राज्य मंत्री उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय का पदभार संभालेंगे।
ये भी पढ़ें ...मीटिंग PM ने कहा- बुरहान एक आतंकी था उसे नेता न बनाया जाए
फ़िलहाल कलराज को मिली राहत
गौरतलब है कि मोदी सरकार लंबे समय से 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर रखने को लेकर इशारे देती रही है। आज नजमा हेपतुल्ला और जीएम सिद्धेश्वरा का इस्तीफा इसी की बानगी माना जा रहा है। हालांकि कलराज मिश्र से अभी इस्तीफा नहीं लिया गया है। बताया जाता है कि इसकी वजह आगामी यूपी चुनाव हो सकता है। यूपी चुनाव में कलराज की भूमिका के मद्देनजर उन्हें ये रियायत दी गई है।
ये भी पढ़ें ...राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने फूंका जाकिर नाइक का पुतला, प्रतिबंध की मांग
कईयों के कतरे थे पर
वहीं बीते हफ्ते मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया था। इस भारी फेरबदल में एक तरफ जहां कई मंत्रियों का कद छोटा किया गया था तो कुछ के ओहदे बढे थे। सबसे बड़े बदलाव के तौर पर स्मृति ईरानी के मानव संसाधन विकास मंत्रालय का छीना जाना देखा गया था। वहीं, अरुण जेटली से सूचना प्रसारण मंत्रालय छीन लिया गया था।
कई नए चेहरों को मिला था मौका
एम.जे. अकबर को विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था। वहीं, यूपी की सांसद कृष्णाराज को महिला और बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया था। इसके साथ ही जयंत सिन्हा को वित्त राज्य मंत्री की जगह नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री बनाया गया था। विजय गोयल को जहां खेल और युवा मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था तो वहीं मनसुख मंडाविया को परिवहन राज्य मंत्री का कार्यभार सौंपा गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!