TRENDING TAGS :
रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म मामले का एक मुख्य आरोपी निशू गिरफ्तार
चंडीगढ़ : एसआईटी ने हरियाणा में एक बोर्ड टॉपर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने कहा कि निशू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने रेवाड़ी में मीडिया से कहा, "उसे यहां लाया जा रहा है।"
ये भी देखें :शर्मनाक: तमंचे के बल पर किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
भसीन ने कहा कि अन्य दो मुख्य आरोपियों -पंकज और मनीष- को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।एसआईटी ने इसके पहले अपराध के संबंध में अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
एसआईटी ने इसके पहले अपराध के संबंध में अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
पीड़िता का 12 सितंबर को अपहरण कर लिया गया था और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
ये भी देखें : बिग बॉस 12: जानिए करणवीर बोहरा के बारे में सब कुछ, मतलब सब कुछ
क्या कहा एसपी नाजनीन भसीन ने
दीन दयाल को पता था कि उसके ट्यूब वेल पर क्या हो रहा है। जांच में पता चला है कि नीशू ने उससे फोन पर बात की थी और बताया था कि उन्हें एक कमरे की जरूरत है। यह सब प्लानिंग के साथ हुआ था।
रेवाड़ी गैंगरेप मामले में 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई थी।
डॉक्टर संजीव को इस मामले में शामिल पाया गया है, क्योंकि वह जानता था कि तीन लड़कों ने उस लड़की को पकड़ रखा है। वह आखिर तक प्लान में शामिल रहा और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
मामले में सेना का जो जवान शामिल था वह फिलहाल पकड़ा नहीं गया है। हम उसे जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
दीन दयाल उस ट्यूब वेल का मालिक हैं, जहां यह घटना हुई। डॉक्टर संजीव को भी अबतक इस मामले में शामिल पाया गया है। मुख्य आरोपी नीशू था। उसने ही पहले से प्लानिंग की थी और डॉक्टर को भी उसने ही बुलाया था।
30 घंटे के अंदर-अंदर एसआईटी ने दीन दयाल और डॉक्टर संजीव को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी नीशू भी गिरफ्तार हो चुका है। उसे यहां लाया जा रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


