युद्ध की तैयारी में जुटे पाक के जनरल राहिल शरीफ, भारत के साथ खड़ा हुआ रूस

By
Published on: 3 Oct 2016 11:55 PM IST
युद्ध की तैयारी में जुटे पाक के जनरल राहिल शरीफ, भारत के साथ खड़ा हुआ रूस
X

इस्लामाबाद/नई दिल्लीः पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल राहिल शरीफ भारत के साथ युद्ध की तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सोमवार को पाक सेना की स्ट्राइकर कोर के मुख्यालय का दौरा किया। इसके अलावा पाकिस्तान ने सीमा की ओर पांच अतिरिक्त बटालियन भी भेजी हैं। उधर, सर्जिकल स्ट्राइक के मसले पर भारत के साथ उसका पुराना दोस्त रूस खुलकर खड़ा हो गया है। रूस ने सर्जिकल स्ट्राइक को भारत का हक बताया।

क्या तैयारी कर रही पाक की सेना?

जनरल राहिल शरीफ मंगला में स्ट्राइकर कोर के मुख्यालय गए थे। ये जानकारी पाक सेना के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन की ओर से दी गई है। जानकारी के मुताबिक जनरल शरीफ ने युद्ध के लिए सेना की तैयारी का जायजा लिया। कोर कमांडर ने उन्हें सारी जानकारी दी। वहीं, पाकिस्तान ने सीमा की ओर सेना की तादाद बढ़ानी भी शुरू कर दी है। उसने अलग-अलग रेजीमेंट की पांच और बटालियन सीमा और एलओसी पर भेजी हैं।

यह भी पढ़ें...J&K: उरी के बाद बारामुला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

रूस ने क्या कहा?

भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन ने सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी देशों की तरह भारत को भी अपनी सुरक्षा करने का हक है। कदाकिन ने कहा है कि उनका देश हमेशा सीमापार आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ रहा है। उन्होंने सेना पर आतंकी हमले को भी मानवाधिकार उल्लंघन बताया। साथ ही ये भी कहा कि पाक के साथ रूस के सैन्य अभ्यास से भारत को भारत को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान को केंद्रीय मंत्री की चेतावनी, नहीं सुधरा तो इस बार छक्के छुड़ा देगी सेना

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!