TRENDING TAGS :
होली के अवसर पर देशवासियों को PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
आज देशभर में होली पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कृष्ण नगरी मथुरा और वृंदावन रंगों से सराबोर है। वहीं वाराणसी के घाट भी सतरंगी हो गए हैं। पूरा देश होली का जश्न मना रहा है।
नई दिल्ली: आज देशभर में होली पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कृष्ण नगरी मथुरा और वृंदावन रंगों से सराबोर है। वहीं वाराणसी के घाट भी सतरंगी हो गए हैं। पूरा देश होली का जश्न मना रहा है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली के पावन मौके पर सभी देशवासियों को बधाई दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने होली की शुभकामनाएं दी।
अयोध्या ने पेश की मिसाल
होली पर अयोध्या ने अनोखी मिसाल पेश की है। यहां बाबरी मस्जिद के पक्षकार और रामजन्मभूमि के पुजारी ने साथ मिलकर होली खेली है।
उज्जैन में भी जश्न
वहीं, महाकाल का उज्जैन भी होली के जश्न में डूबा हुआ है। महाकाल के दरबार में फूलों और प्राकृतिक रंगों की होली खेली गई। भोले बाबा की नगरी में होली के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु जुटे हैं। तो शिव की नगरी देवघर में भी होली की धूम दिखाई दी। बमभोले के मंदिर में अबीर गुलाल संग हरिहर मिलन के लिए भीड़ उमड़ी।
�
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!