TRENDING TAGS :
Premanand Ji Maharaj Ke Pravachan: मन से निगेटिव विचार हटा देंगे प्रेमानंद जी महाराज के बताए उपाय, मिलेगी शांति और सुख
How To Remove Negative Thoughts From Mind: प्रेमानंद जी महाराज ने अपने भक्तों को मन में चल रहे नकारात्मक विचारों को दूर करने के आसान उपाय बताए हैं। जिन्हें आप भी अपनाकर शांति पा सकते हैं।
Premanand Ji Maharaj (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Premanand Ji Maharaj Ke Pravachan: प्रेमानंद जी महाराज का नाम तो आपने सुना ही होगा, जो वृंदावन के जाने माने संत हैं और राधा-रानी के भक्त हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वजह उनके प्रवचन होते हैं। प्रेमानंद जी महाराज की बातें सुनना लोग बेहद पसंद करते हैं, क्योंकि वह केवल एक आयु वर्ग को नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को उनकी समस्या का सही समाधान बताते हैं और इसीलिए उनसे सलाह लेने लोग दूर-दूर से वृन्दावन पहुंचते हैं। साथ ही उनके वीडियोज को इंटरनेट पर खूब शेयर भी किया जाता है।
प्रेमानंद महाराज लोगों को जिंदगी जीने का सही ढंग बताते हैं और साथ ही ये भी सिखाते हैं कि प्रभु की भक्ति में कितनी शक्ति होती है। वह लोगों को भगवान को खुद को समर्पित करने की सलाह देते हैं। हाल ही में राधा रानी के परम भक्त प्रेमानंद जी ने लोगों को अपने मन से निगेटिव विचार कैसे हटाएं, इसे लेकर उपाय बताया है, जिसे अपनाकर आपका भी मन शांति और सकारात्मकता से भर सकता है। आइए जानते हैं खुद को नकारात्मक विचारों से कैसे दूर रखें।
निगेटिव ख्याल आए तो क्या करें?
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
आज के दौर में बड़ी संख्या में लोग मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं जैसे कि अवसाद, चिंता का सामना कर रहे हैं। इसकी वजह बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना भी है। लोगों के लिए खुद को निगेटिव विचारों से दूर रखना मुश्किल हो रहा है। इस बीच प्रेमानंद जी महाराज ने अपने भक्तों को मन में चल रहे नकारात्मक विचारों को दूर करने के आसान उपाय बताए हैं।
भगवान के नाम का करें जाप
प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखने के लिए भगवान के नाम का जाप करना चाहिए। उन्होंने कहा, भगवान के नाम में अपार शक्ति निहित होती है। जब हम उनका नाम लेते हैं तो हमारे मन में सकारात्मकता का प्रवाह होता है और नकारात्मक विचार खुद ही दूर होने लगते हैं। भगवान के नाम का जप हमारे मन को शांति और संतुलन प्रदान करता है, जिससे जीवन में सुख का अनुभव आते हैं।
राधा रानी के परम भक्त ने कहा कि जब जीवन में हमें समस्याएं और चिंताएं घेर लें तो प्रभु का नाम लेना सर्वोत्तम उपाय है। केवल उनका नाम जाप करने से ही मन की अशांति और बुरे विचार दूर हो जाते हैं और सकारात्मकता बनी रहती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि खुद को तनाव से बचाना भी आवश्यक है। क्योंकि तनाव लेने से मन अशांत हो जाता है और नकारात्मक विचार उत्पन्न होने लगते हैं।