BJP नेता पर गोली चलाने के बदले मारे पांच जूते, पंचायत ने दी सजा

Admin
Published on: 17 March 2016 7:33 PM IST
BJP नेता पर गोली चलाने के बदले मारे पांच जूते, पंचायत ने दी सजा
X

सहारनपुर: नाली विवाद को लेकर नेता पर चलाई गई गोली का फैसला पंचायत में बैठकर निपटा दिया गया। पंचायत ने गोली चलाने के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई। पंचायत में ही आरोपी को ढाबा संचालक को पांच जूते मारे गए। आरोपी को सजा देकर छोड़ दिया गया।

क्या था मामला?

-दो दिन पहले कस्बा सरसावा की अशोक बिहार कॉलोनी में दो पक्षों के बीच नाली निकालने को लेकर विवाद हुआ था।

-यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए थे।

-विवाद बढ़ता देख भाजपा नेता अशोक बुढेडा विवाद निपटाने मौके पर पहुंचे।

-अशोक ने दोनों पक्षों को समस्या का हल निकालने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें … BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पार्टी से बाहर, दिया था ये बयान

फायरिंग में बीजेपी नेता बाल-बाल बचे

-आरोप है, कि भाजपा नेता के ऊपर प्रदीप कालडा पक्ष ने फायरिंग कर दी।

-घटना में भाजपा नेता बाल-बाल बच गए थे।

-अशोक ने इसकी शिकायत थाना सरसावा में दर्ज कराई थी।

समझौते के लिए पंचायत बुलाई

-इस मामले में क्षेत्र के लोगों ने भाजपा नेता और प्रदीप कालड़ा में समझौता का प्रयास किया।

-इसी को लेकर पंचायत बुलाई गई।

-पंचायत ने फैसले में आरोपी प्रदीप कालडा को पांच जूते मारने की सजा सुनाई।

-इस पर आरोपी के भाई ने ही पंचायत में पांच जूते मारने की सजा दी।

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!