साक्षी महाराज बोले: राम मंदिर निर्माण शुरू कर 2019 के चुनाव में उतरेगी भाजपा

Rishi
Published on: 22 July 2017 8:34 PM IST
साक्षी महाराज बोले: राम मंदिर निर्माण शुरू कर 2019 के चुनाव में उतरेगी भाजपा
X

मथुरा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि राममंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही उतरेगी।

ये भी देखें:राम मंदिर निर्माण का एक ही रास्ता है, और वो है कानून बना कर : तोगड़िया

परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर शुक्रवार रात पत्रकारों से बातचीत में साक्षी ने कहा, "मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य जारी है। मंदिर निर्माण का काम कभी थमा ही नहीं था। अब सारे बंधन और बाधाओं को दूर करने की कोशिश जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में सारी बाधाएं दूर करके ही चुनाव मैदान में जाएंगे।"

ये भी देखें:राम मंदिर निर्माण में क्षत्रिय समाज देगा 21 किलो चाँदी की ईंटे

राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि अब तो राम राष्ट्रपति भवन में भी बैठा दिए हैं।

उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि भगवान श्रीराम को टेंट से निकालकर उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाए।

चीन द्वारा सीमा पर सेना तैनात करने के सवाल पर डॉ. साक्षी ने कहा, "पहले तो हम चीन को छेड़ेंगे नहीं और अगर चीन ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत भी वैश्विक स्तर पर बड़ी शक्ति के रूप में मोदी सरकार में उभरा है। यही वजह है कि चीन भारत को आंख दिखाने की कोशिश कर रहा है।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!