TRENDING TAGS :
नहीं रहे दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक राजगद्दी संभालने वाले थाईलैंड के सम्राट
थाईलैंड के सम्राट भूमिबोल अदुल्यादेज का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को 88 साल की उम्र में सिरिराज हॉस्पिटल निधन हो गया। सम्राट भूमिबोल दुनिया में सबसे अधिक समय तक राजशाही की कुर्सी पर आसीन रहे। 18 साल की उम्र में सम्राट बने भूमिबोल ने थाईलैंड पर 70 सालों तक राज किया। वह थाईलैंड की जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे और यही वजह है कि उनकी मौत के बाद पूरा देश गम में डूब गया है। उनके निधन के बाद अब ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 सबसे अधिक समय तक शासन करने वालीं सम्राज्ञी बन गई हैं।
फाइल फोटो : थाईलैंड के सम्राट भूमिबोल अदुल्यादेज
बैंकॉक: थाईलैंड के सम्राट भूमिबोल अदुल्यादेज का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को 88 साल की उम्र में सिरिराज हॉस्पिटल में निधन हो गया। सम्राट भूमिबोल दुनिया में सबसे अधिक समय तक राजशाही की कुर्सी पर आसीन रहे। 18 साल की उम्र में सम्राट बने भूमिबोल ने थाईलैंड पर 70 सालों तक राज किया। वह थाईलैंड की जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। यही वजह है कि उनकी मौत के बाद पूरा देश गम में डूब गया है। उनके निधन के बाद अब ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 सबसे अधिक समय तक शासन करने वालीं सम्राज्ञी बन गई हैं। सम्राट भूमिबोल के निधन पर पीएम मोदी ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
अपने भाई की मौत के बाद संभाली थी राजगद्दी
-भूमिबोल अदुल्यादेज का जन्म 5 दिसंबर 1927 में अमेरिका में हुआ था।
-सम्राट भूमिबोल की पढ़ाई स्विट्जरलैंड में हुई थी।
-वह साल 1946 में अपने भाई आनंद महिडोल की मौत के बाद थाईलैंड के राजा बने थे।
-वह चक्री वंश के 9वें राजा थे।
-इस वंश की स्थापना 1782 में की गई थी।
दुनिया के थे सबसे अमीर राजा
-राजशाही थाई समाज का मुख्य हिस्सा है।
-भूमिबोल दुनिया के सबसे अमीर राजा भी थे।
-फोर्ब्स के मुताबिक, 2011 में सम्राट की सम्पत्ति कुल मिलाकर लगभग30 बिलियन डॉलर थी।
-सम्राट भूमिबोल थाईलैंड में स्थिरता और एकता के स्रोत रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!