Survey: UP निकाय चुनाव में फिर 'BJP लहर', 16 में 15 शहरों में जीत

aman
By aman
Published on: 30 Nov 2017 8:29 PM IST
Survey: UP निकाय चुनाव में फिर BJP लहर, 16 में 15 शहरों में जीत
X
Survey: UP निकाय चुनाव में फिर 'BJP लहर', 16 में से 15 शहरों पर मिलेगी जीत

नई दिल्ली: यूपी में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने योगी आदित्यनाथ को बड़ी उम्मीदों के साथ इस सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी थी। बीजेपी सरकार बनने के बाद सीएम योगी की पहली परीक्षा निकाय चुनाव के रूप में हुई। इस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार (1 दिसंबर) को आना है, लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि यूपी में अब भी 'बीजेपी लहर' बरकरार है।

हालांकि, बीते एक साल से मोदी सरकार नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर लगातार विरोधियों के निशाने पर रही है। बावजूद इसके, सर्वे के आंकड़े साफ़ बता रहे हैं कि यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के सामने कोई भी पार्टी टिक नहीं पाई है। बता दें, कि एग्जिट पोल में बीजेपी के पाले में वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, मुरादाबाद और गोरखपुर सहित 16 में से 15 शहरों में मेयर पद पर कब्जा जमाया है।

ये भी पढ़ें ...नगर निकाय चुनाव: फिर लहराएगा भगवा, BSP के लिए निराश करने वाला जनादेश

एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के इस सर्वे में राजधानी लखनऊ में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी बाजी मारते दिख रही हैं। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी लखनऊ को संयुक्ता भाटिया के रूप में पहली महिला मेयर देने का सेहरा अपने सिर बांधेगी।

लखनऊ:

-BJP को 40%

-SP को 27%

-BSP को 13%

-कांग्रेस को 18%

-अन्य को 1% वोट मिलता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें ...भय व आतंक के सहारे निकाय चुनाव जीतने की कोशिश में भाजपा : अखिलेश

एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे: मेरठ

मेरठ नगर निगम में कुल 90 वार्ड हैं।

-BJP को 47 %

-SP को 16%'

-BSP को 24%

-कांग्रेस को 9%

-अन्य को 4% वोट मिलने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें ...निकाय चुनाव में अपना वोट नहीं डाला मायावती ने, जानें क्या है वजह?

आगे की स्लाइड्स में देखें सर्वे में कहां-कहां कितने प्रतिशत वोट से बीजेपी कर रही फतह ...

सहारनपुर नगर निगम:

-BJP को 37%

-SP को 21%

-BSP को 27%

-कांग्रेस को 13 %

-अन्य को 30% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें ...UP निकाय चुनाव: राजनाथ ने डाले वोट, बेटे पंकज का दावा- करेंगे ‘क्लीन स्वीप’

मुरादाबाद नगर निगम:

इस नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं।

-BJP को 34%

-BSP को 3%

-कांग्रेस को 11%

ये भी पढ़ें ...UP निकाय चुनाव: BJP ने ताकत झोंकी, पर विपक्ष क्यों दे रहा वॉकओवर

फिरोजाबाद नगर निगम:

-फिरोजाबाद नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं।

-यहां 30 फीसदी वोटों के साथ सपा को जीत मिलती दिख रही है।

-BJP को 25%

-BSP को 7%

-कांग्रेस को 7%

-अन्य को 30% वोट मिल सकता है।

गाजियाबाद नगर निगम:

-एबीपी न्यूज़ के सर्वे में यहां भी बीजेपी की उम्मीदवार आशा शर्मा चुनाव जीतती नज़र आ रही हैं।

बरेली नगर निगम:

-बरेली नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं

-BJP को 49%

-SP को 20%

-BSP को 9%

-कांग्रेस को 18%

-अन्य को 4% वोट मिलने की उम्मीद है।

अलीगढ़ नगर निगम:

-अलीगढ़ नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं।

-BJP को 46%

-SP को 24%

-BSP का 24%

-कांग्रेस को महज 3% वोट मिलते दिख रहे हैं।

मथुरा नगर निगम:

-मथुरा नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं।

-BJP को 50% वोटों के साथ जीत रही है।

-यहां कांग्रेस को 21%

-BSP को 9%

-SP को 7%

-अन्य को 13% वोट मिल रहा है।

आगरा नगर निगम:

-यहां भी बीजेपी मेयर पद पर 52% वोट के साथ बाजी मार रही है।

-SP को 12% वोट मिल रहा है।

-BSP 27% वोट के साथ पहले से बेहतर स्थिति में है।

-वहीं कांग्रेस को महज 4% वोट मिलता दिख रहा है।

झांसी नगर निगम:

-यहां कुल 60 वार्ड हैं।

-BJP को 46%

-SP को 9%

-BSP को 23% वोट मिलते दिख रहे हैं।

इलाहाबाद नगर निगम:

-सर्वे के अनुसार इस सीट के मेयर पद पर भी बीजेपी कब्जा जमाती नजर आ रही है।

अयोध्या नगर निगम:

-यह निगम बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है।

-सर्वे में मेयर सीट पर बीजेपी की जीत होने जा रही है।

-BJP को 48%

-SP को 32%

-BSPको 17%

-कांग्रेस को 2%

-अन्य को 1 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है।

कानपुर नगर निगम:

-सर्वे में यहां BJP को 34% वोट मिलता नजर आ रहा है। इससे पक्का हो रहा है कि मेयर की कुर्सी बीजेपी के ही पाले में जाएगी।

गोरखपुर नगर निगम:

-गोरखपुर नगर निगम में कुल कुल 70 वार्ड हैं।

-यह सीएम योगी आदित्यनाथ का 'गढ़' है।

-BJP को 45%

-BSP को 11%

-SP को 22%

-कांग्रेस को 10%

-अन्य को 11% वोट मिलता दिखा रहा है।

वाराणसी:

-वाराणसी में भी मेयर पद पर बीजेपी बाजी मारती नजर आ रही है।

-BJP को 45% वोट

-SP को 21%

-BSP को 14%

-कांग्रेस को 16%

-अन्य को 3% वोट मिल सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!