Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
सात जन्मों के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का, एक-दूसरे के हुए दो सितारे
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में 12 दिसंबर को शादी की बात की जा रही थी।
सात जन्मों के बंधन में बधें विराट और अनुष्का
मुंबई:क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में 12 दिसंबर को शादी की बात की जा रही थी।शादी पूरी तरह से भारतीय रीति रिवाज से संपन्न हुई।
करीब तीन साल के रिलेशनशिप के बाद फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज सात जन्मों के लिए एक हो गए। इटली के एक रिसोर्ट में दोनों ने शादी कर ली। शादी की ख़बर मिलते ही बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया में हर तरफ़ से ख़ुशियों की लहर है।
इटली के टस्कनी (Tuscany) स्थित Borgo Finocchieto में उनकी शादी की रस्में हुई। शादी में सिर्फ दोनों परिवार के लोग और बेहद करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। दोनों सपरिवार आठ दिसंबर को इटली के लिए रवाना हुए थे।दोनों ने ट्विट कर जानकारी दी है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!