TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 4 February 2025: आज ही के दिन सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से एक, फेसबुक को लांच किया गया था
Aaj Ka Itihas 4 February 2025: आज यानि 4 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 4 February 2025: आज यानि 4 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1922 में गोरखपुर के चौरी चौरा कस्बे में चौरी चौरा कांड हुआ, जिसमें असहयोग आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी का जवाब देते हुए प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी और 22 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गयी थी वहीँ साल 1948 में सीलोन, जिसे अब श्रीलंका कहा जाता है, को ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी और साल 2014 में सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ नियुक्त किया गया। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 4 February)
- 1703 - जापान के 47 रोनिन (स्वामीविहीन समुराई) ने अपने स्वामी की मृत्यु का बदला लेने के बाद अनुष्ठानिक आत्महत्या (सेप्पुकु) की।
- 1789 - जॉर्ज वाशिंगटन को अमेरिकी निर्वाचन मंडल द्वारा सर्वसम्मति से संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
- 1922 - गोरखपुर के चौरी चौरा कस्बे में चौरी चौरा कांड हुआ, जिसमें असहयोग आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी का जवाब देते हुए प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी और 22 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
- 1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण के दौरान क्रीमिया में याल्टा सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें फ्रेंकलिन डी. रूजवेल्ट, विंस्टन चर्चिल और जोसेफ स्टालिन ने जर्मनी की हार का फैसला करने के लिए बैठक की।
- 1948 - सीलोन, जिसे अब श्रीलंका कहा जाता है, को ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
- 1992- ह्यूगो चावेज़ ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति कार्लोस आंद्रेस पेरेज़ के खिलाफ तख्तापलट का नेतृत्व किया।
- 2004 - सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से एक, फेसबुक, मार्क जुकरबर्ग और एडुआर्डो सेवरिन द्वारा लॉन्च किया गया था।
- 2014 - सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ नियुक्त किया गया।
Next Story